UGC NET December 2023 answer key Live: जल्द जारी होगी आंसर की, फिर दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

Dec 26, 2023 04:05 pm ISTPriyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर की जल्द जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपडेट ले सकते

UGC NET December 2023 answer key Live: जल्द जारी होगी आंसर की, फिर दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

UGC NET December 2023 answer key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) के दिसंबर 2023 की परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था । जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, अब वह बेसब्री से आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि एनटीए ने आंसर की जारी होने की तारीख औऱ समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें, एनटीए ने पहले प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट यानी ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगा। एक बार आंसर की जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर पाएंगे।

3:55PM-  पहले जारी होगी प्रोविजनल आंसर की

एनटीए पहले यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा और फिर उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए विंडो खोलेगा। जिसके बाद दर्ज किए गए ऑब्जेक्शन क समीक्षा की जाएगी और उसके अनुसार फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

2:55PM- ऐसे तैयार किया जाएगा परिणाम

उम्मीदवारों की ओर से दर्ज किए गए ऑब्जेक्शन को वेरिफाई सब्जेक्ट्स एक्सपर्ट की ओर से किया जाएगा।  यदि किसी उम्मीदवार की ओर से दर्ज किए गए ऑब्जेक्शन सही पाया जाता है, तो आंसर की रिवाइज की जाएगी। बता दें, रिवाइज आंसर की के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।

1:46PM- UGC NET आंसर की यहां कर सकेंगे चेक

यूजीसी नेट आंसर की को उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। वहीं परिणाम भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

1:16PM- UGC NET answer key: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

- होम पेज पर दिखाई दिए " UGC NET December Answer Key 2023" लिंक पर क्लिक करें।

- अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स सबमिट करना होगा

- फिर सबमिट लिंक  पर क्लिक करें और आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

- आंसर की डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

12:55 PM-  दर्ज करना होगा ऑब्जेक्शन

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल जाएगी।  ऑब्जेक्शन विंडो  2-4 दिनों तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 200 रुपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।

12:53 PM- आंसर की तारीख जारी नहीं की गई है।

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट यानी ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगा। एनटीए जल्द ही प्रोविजनल आंसर की जारी करने की तारीख के बारे में जानकारी जारी करेगा।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।