ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUGC NET Admit Card 2022: 8 व 10 अक्टूबर के यूजीसी नेट एडमिट ugcnet.nta.nic.in पर जारी, Direct Link

UGC NET Admit Card 2022: 8 व 10 अक्टूबर के यूजीसी नेट एडमिट ugcnet.nta.nic.in पर जारी, Direct Link

UGC NET Admit Card 2022: एनटीए ने 8 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2022: 8 व 10 अक्टूबर के यूजीसी नेट एडमिट ugcnet.nta.nic.in पर जारी, Direct Link
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 06 Oct 2022 07:58 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UGC NET Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 8 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन दो दिन जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा है, वे ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 8 अक्टूबर को पहली शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस का एग्जाम है। जबकि 8 अक्टूबर सेकेंड शिफ्ट में इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्सस, को ऑपरेशन, डेमोग्राफी, डेवलपमेंट प्लानिंग, डेवलपमेंट स्टडीज, इकोनॉमेट्रिक्स, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स। 10  अक्टूबर को फर्स्ट और सेकेंड दोनों शिफ्टों में हिस्ट्री का एग्जाम है। 

UGC NET Admit Card 2022: यूं डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- Download Admit Card for UGC-NET Dec. 2021 and June 2022 (merged cycles) के लिंक पर क्लिक करें।
- नया फेज खुलने पर फिर से इसी लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड पेज खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि व सिक्योरिटी पिन डालें। सब्मिट करने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

Admit Card Direct Link

यह एक कम्प्यूटर आधारित टेस्ट होगा। यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा देश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनिसर रिसर्च  फेलोशिफ की भर्ती के लिए आयोजित  की जाती है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा के लिए 2021 में करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें