ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUGC NET 2023 answer key : यूजीसी नेट की आंसर की जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

UGC NET 2023 answer key : यूजीसी नेट की आंसर की जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

UGC NET 2023 answer key released at ugcnet nta nic in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आसंर की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET 2023 answer key : यूजीसी नेट की आंसर की जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 Mar 2023 05:30 AM
ऐप पर पढ़ें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आसंर की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जिस भी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह अपना ऑब्जेक्शन 25 मार्च तक ऑनलाइन मोड से दर्ज कर सकता है। यूजीसी ने सभी 5 चरणों मे कराई गई 83 विषयों की आंसर की जारी की है।

डायरेक्ट लिंक

फाइनल आंसर की के आधार पर ही अभ्यर्थियों के मार्क्स तय किए जाएंगे। इन आंसर की पर अभ्यर्थी आपत्तियां दर्ज नहीं करा सकेंगे। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का आयोजन पांच चरणों में किया गया था। आखिरी चरण की परीक्षा 15 मार्च को समाप्त हुई थी।

आसंर की ऐसे करें चेक- 

  • UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UGC NET 2023 आंसर की पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपकी आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • आंसर की की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें