ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरTSPSC Recruitment 2020: इंजीनियरों के लिए मैनेजर पद पर 93 वैकेंसी, अब 30 अप्रैल तक करें आवेदन

TSPSC Recruitment 2020: इंजीनियरों के लिए मैनेजर पद पर 93 वैकेंसी, अब 30 अप्रैल तक करें आवेदन

तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन (टीएसपीएससी) ने मैनेजर (इंजीनियरिंग) के 93 पदों वैकेंसी निकाली है। ये भर्तियां हैदराबाद मेट्रोपोलिटन वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड इंजीनियरिंग सर्विस के लिए होंगी। हर...

TSPSC Recruitment 2020: इंजीनियरों के लिए मैनेजर पद पर 93 वैकेंसी, अब 30 अप्रैल तक करें आवेदन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 01 Apr 2020 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन (टीएसपीएससी) ने मैनेजर (इंजीनियरिंग) के 93 पदों वैकेंसी निकाली है। ये भर्तियां हैदराबाद मेट्रोपोलिटन वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड इंजीनियरिंग सर्विस के लिए होंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ तेलंगाना के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 30 मार्च 2020 थी लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है।  

मैनेजर, कुल पद : 93
(विषय के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण )

- सिविल            पद : 79 (अनारक्षित : 26)
- मेकेनिकल        पद : 06 (अनारक्षित : 05)
- इलेक्ट्रिकल        पद : 04 (अनारक्षित) 
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन    पद : 03 (अनारक्षित : 02)
- कंप्यूटर साइंस/आईटी        पद : 01  

योग्यता : पद से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बीटेक डिग्री हो या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 

वेतनमान : 40,270 रुपये से 93,270 रुपये. 

अधिकतम आयु 
-  34 वर्ष। उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2002 के बाद और 02 जुलाई 1986 से पहले का नहीं होना चाहिए। 
-  आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 220 के आधार पर की जाएगी।    आयुसीमा में तेलंगाना राज्य के आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया 
- योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कुल 500 अंकों की परीक्षा होगी। 
- इसमें सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा, इसमें फिट उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

परीक्षा का स्वरूप
- परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसमें दो भाग शामिल होंगे।
-  पहले भाग में जनरल स्टडीज और जनरल एबिलिटीज के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब के लिए एक अंक मिलेगा।
-  दूसरे भाग में पद से संबंधित विषय से 150 सवाल आएंगे। प्रत्येक सही जवाब के लिए दो अंक मिलेंगे। यह भाग कुल 300 अंकों का होगा। 
-  प्रत्येक पेपर के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। 
परीक्षा केंद्र :  हैदराबाद, करीमनगर, वारंगल, निजामाबाद

साक्षात्कार : यह कुल 50 अंकों का होगा। 

आवेदन शुल्क 
-         सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 
-         इसके अलावा अभ्यर्थियों को 120 रुपये का परीक्षा शुल्क भी देना होगा। हालांकि, तेलंगाना के मूल निवासियों को परीक्षा शुल्क से छूट होगी। 
-         शुल्क का भुगतान एसबीआई ई-पे के जरिए क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया
-         वेबसाइट https://tspsc.gov.in पर लॉगइन करें। वेबसाइट में इंटर करें। यहां होमपेज पर दाईं तरफ दिए गए ‘कैंडिडेट सर्विस’ सेक्शन में जाएं।
-         इस सेक्शन के अंतर्गत आपको ‘डायरेक्ट रिक्रूटमेंट’ लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां ‘करंट नोटिफिकेशन’ सेक्शन में जाएं। 
-         इसके तहत दिए गए ‘नोटिफिकेशन नंबर :03/2020, मैनेजर इंजीनियरिंग इन हैदराबाद....’ लिंक पर क्लिक करें। 

-         ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ लें। साथ ही पद संबंधित योग्यता जांच लें।  इसके बाद होमपेज पर वापस आएं। अब यहां आपको ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ का बॉक्स नजर आएगा।
-        इस बॉक्स में दिए गए ‘न्यू’ लिंक पर क्लिक करें। इस तरह रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।  अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। फॉर्म में अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें। 
-         फिर अपनी योग्यता दर्ज करें। इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो (अधिकतम 50 केबी) और सिग्नेचर (अधिकतम 30 केबी) स्कैन करके अपलोड करें।
-         अब अंत में ‘डिक्लेरेशन’ पर टिक मार्क करें। फिर ‘प्रीव्यू’ टैब पर क्लिक कर भरे हुए आवेदन फॉर्म को देख लें। 
- इसके बाद नोटिफिकेशन वाले वेबपेज पर जाएं। अब ‘नोटिफिकेशन नंबर : 03/2020... ’ के सामने मौजूद ‘एप्लीकेशन सब्मिशन’ लिंक पर क्लिक करें। 

-  इसके बाद यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। फिर आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।  फिर अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें। इस तरह स्क्रीन पर ‘टीएसपीएससी आईडी’ प्रदर्शित हो जाएगी। अब इसके नीचे ‘पे ऑनलाइन’ टैब पर क्लिक करें।

- फिर ‘यहां खुलने वाले वेबपेज पर ‘आई एक्सेप्ट..’ पर टिक मार्क करें। अब वेरिफिकेशन कोड डालें और जिस माध्यम से शुल्क अदा करना चाहते हैं, उस बटन पर क्लिक करें। 
- इसके बाद शुल्क का भुगतान करें। अब कंप्यूटर स्क्रीन पर आपको डिटेल्स प्राप्त हो जाएंगी।  यहां ‘डाउनलोड एप्लीकेशन’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। 

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 
30 अप्रैल 2020 
 

Virtual Counsellor