ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरTripura TET admit card 2019: त्रिपुरा टीईटी के एडमिट कार्ड trb.tripura.gov.in पर जारी

Tripura TET admit card 2019: त्रिपुरा टीईटी के एडमिट कार्ड trb.tripura.gov.in पर जारी

Tripura TET admit card 2019: त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड (टीआरबी) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वह अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक...

Tripura TET admit card 2019: त्रिपुरा टीईटी के एडमिट कार्ड trb.tripura.gov.in पर जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 07 Oct 2019 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

Tripura TET admit card 2019: त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड (टीआरबी) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वह अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  trb.tripura.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। टीआरबी टीईटी परीक्षा 20 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को होगी। 20 अक्टूबर को पेपर - 2 और 26 अक्टूबर को पेपर-1 की परीक्षा होगी। 

जो परीक्षार्थी पेपर 2 पास करेंगे उन्हें कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने की पात्रता मिलेगी। जबकि जो पेपर-1 पास करेंगे उन्हें कक्षा 1 से 5वीं तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाने की पात्रता मिलेगी। दोनों परीक्षाएं साढ़े 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। 

अगर किसी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या है तो वह 4 अक्टूबर से पहले अपना समस्या बोर्ड के सामने रख सकता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें