ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरTMBU ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा, 2024 से यूजी-पीजी का रेगुलर होगा सेशन

TMBU ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा, 2024 से यूजी-पीजी का रेगुलर होगा सेशन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने मंगलवार को हाईकोर्ट में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) समेत अन्य परीक्षाओं के देरी से चल रहे सत्र पर अपना हलफनामा दिया है। दरअसल, देरी से चल रहे सत्

TMBU ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा, 2024 से यूजी-पीजी का रेगुलर होगा सेशन
Alakha Singhकार्यालय संवाददाता,भागलपुरTue, 06 Dec 2022 11:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने मंगलवार को हाईकोर्ट में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) समेत अन्य परीक्षाओं के देरी से चल रहे सत्र पर अपना हलफनामा दिया है। दरअसल, देरी से चल रहे सत्र पर एक व्यक्ति द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में ही कोर्ट ने टीएमबीयू से जवाब मांगा था। कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने कहा है, 2023 तक चल रहे यूजी और पीजी के सत्र नियमित कर लिए जाएंगे।

कोर्ट को दिए हलफनामे में विश्वविद्यालय की तरफ से लेट सत्र के चार कारण बताए गए हैं। इसमें कोविड, बाढ़, विभिन्न चुनाव और नियमित कुलपति का लगातार ना होना बताया गया है। कोर्ट से आग्रह किया गया है कि टीएमबीयू सत्र को नियमित करने में लगा हुआ है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। कुलपति ने हलफनामा दाखिल करने के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार सिंह को परीक्षा और उसके परिणाम से आए इसके लेकर निर्देश जारी किया है। कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों और कॉलेज प्राचार्यों से कहा है कि वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी संभावित तिथि को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दें, ताकि सही समय पर प्रश्न पत्र सेट और कॉपी मूल्यांकन हो। इसमें किसी तरह की किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

यूजी सत्र : संभावित परीक्षा तिथि : परीक्षाफल की तिथि

(2019-22) पार्ट थ्री : दिसंबर 2023 : फरवरी 2023
(2020-23) पार्ट टू : जनवरी 2023 : फरवरी 2023

(2020-23) पार्ट थ्री : अक्टूबर 2023 : दिसंबर 2023
(2021-24) पार्ट वन : दिसंबर 2022 : जनवरी 2023

(2021-24) पार्ट टू : अक्टूबर 2023 : दिसंबर 2023
(2021-24) पार्ट थ्री : अक्टूबर 2024 : दिसंबर 2024

(2022-25) पार्ट वन : दिसंबर 2023 : जनवरी 2024
(2022-25) पार्ट टू : अक्टूबर 2024 : दिसंबर 2024

(2022-25) पार्ट थ्री : अक्टूबर 2025 : दिसंबर 2025

पीजी सत्र : परीक्षा : स्थिति
(2019-21) : सेमेस्टर थ्री : परीक्षा लंबित

(2019-21) : सेमेस्टर चार : परीक्षा लंबित
(2020-22) : सेमेस्टर दो, तीन और चार : परीक्षा लंबित

(2021-23) : सेमेस्टर एक : परीक्षा लंबित

पीजी सत्र : परीक्षा : संभावित परीक्षा तिथि : परीक्षाफल
(2019-21) : सेमेस्टर चार : अप्रैल 2023 : मई 2023

(2020-22) : सेमेस्टर दो : जनवरी 2023 : फरवरी 2023
(2020-22) : सेमेस्टर तीन : मार्च 2023 : अप्रैल 2023
(2020-22) : सेमेस्टर चार : मई 2023 : मई 2023

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें