Covid-19 के बीच सुपर-30 के फाउंडर आनंद कुमार को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से आया ऑनलाइन लेक्चर का न्योता

लाइव हिन्दुस्तान टीम, पटना
Follow us on Google News
share

सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी (UC) से वर्चुअल (ऑनलाइन) सत्र के लिए न्यौता मिला है। कोरोना महामारी को देखते हुए बार्केली (अमेरिका) के छात्रों ने अपना मनोबल...

Covid-19 के बीच सुपर-30 के फाउंडर आनंद कुमार को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से आया ऑनलाइन लेक्चर का न्योता

सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी (UC) से वर्चुअल (ऑनलाइन) सत्र के लिए न्यौता मिला है। कोरोना महामारी को देखते हुए बार्केली (अमेरिका) के छात्रों ने अपना मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन लेक्चर के लिए अपनी यूनिवर्सिटी से गुजारिश की है। आपको बता दें कि अमेरिका में अब तक कोरोना से 80000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


सोमवार को जारी किए गए एक बयान के अनुसार, बार्केली इंडिया स्पीकर सीरीज शुभम पारेख ने आनंद कुमार को 16 मई को आयोजित होने जा रहे ऑनलाइन सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है। 


सत्र का विषय है छात्रों को महामारी के प्रभाव से हो रहे तनाव से कैसे उबारा जा सके। कोरोना महामारी कब तक रहेगी और इसका क्या असर रहेगा साथ इसकी क्या कीमत चुकानी होगी।

 

आनंद कुमार ने आमंत्रण पत्र के बारे में बताया कि पत्र में लिखा गया है, 'यूसी बार्केली ने अब तक भारत के कई वक्ताओं, राजनेताओं, सामाजिक  कार्यकर्ताओं और सांस्कृतिक हस्तियों को व्याख्यान के लिए आयोजित कर चुका है। समाज के गरीब वर्ग को शिक्षा के जरिए आपने किस प्रकार से ऊपर उठाने में योगदान दिया है इसका हमें अहसास है। शिक्षा के क्षेत्र में आपके काम को पूरी दुनिया में काफी सम्मान और प्रशंसा मिली है।


सुपर-30 के जरिए आनंद कुमार ने सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा आईआईटी के लिए देश गरीब छात्रों की तैयारी कराकर पूरी दुनियाभर में अभूतपूर्व ख्याति अर्जित की है। उन्होंने बताया कि वह अवसर की तलाश कर रहे हैं। ऐसे कठिन समय में हम सबको सकारात्मक रहने की जरूरत है।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।