ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरकेंद्र सरकार में 9 लाख से ज्यादा पद खाली, अकेले रेलवे में 2.93 लाख वैकेंसी : केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह

केंद्र सरकार में 9 लाख से ज्यादा पद खाली, अकेले रेलवे में 2.93 लाख वैकेंसी : केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह

Sarkari Naukri : केंद्र सरकार के 78 विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 9.79 लाख पद रिक्त हैं। यह आंकड़ा 1 मार्च 2021 तक का है। रिक्त पदों में सबसे ज्यादा वैकेंसी 2.93 लाख रेलवे में हैं।

केंद्र सरकार में 9 लाख से ज्यादा पद खाली, अकेले रेलवे में 2.93 लाख वैकेंसी : केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 03 Feb 2023 07:39 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार के 78 विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 9.79 लाख पद रिक्त हैं। यह आंकड़ा 1 मार्च 2021 तक का है। रिक्त पदों में सबसे ज्यादा वैकेंसी 2.93 लाख रेलवे में हैं। इसके बाद डिफेंस (सिविल) में 2.64 लाख रिक्तियां हैं। 1.43 लाख पद गृह मंत्रालय, 90050 पोस्टल में, 80243 राजस्व में और 25934 इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स विभाग में खाली पड़े हैं।  केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। 

राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सुशील कुमार मोदी की ओर से पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोजगार देने के लिए सरकारी पहल पर रोजगार मेला कार्यक्रम जारी है तथा एक वर्ष की अवधि में यह 10 लाख युवाओं को लाभकारी सेवा के अवसर प्रदान करने के अलावा रोजगार और स्वरोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि देश भर में 'रोजगार मेला' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और युवाओं को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत्त निकायों में नियुक्त किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि एक राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी का गठन किया गया है और उसने सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्यों में भर्ती प्रणालियों का विस्तृत अध्ययन किया है।

दिसंबर 2022 में भी उन्होंने लोकसभा में इन 9.79 लाख रिक्तियों की जानकारी दी थी। तब उन्होंने कहा था कि खाली पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है जिन्हें केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों या संगठनों की जरूरत के आधार पर भरा जाता है। उन्होंने कहा था कि सरकार ने खाली पदों को समय पर भरने के लिए निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा था कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएस) के अधिकारियों के 1,472 पद, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के 864 पद तथा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के 1,057 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा था कि ग्रुप ए में 23584, ग्रुप बी में 118807 और ग्रुप सी में 836936 पद रिक्त हैं।

IAS अफसर ने पूछा- खुद को UPSC अभ्यर्थी कहे बगैर अपनी पहचान कैसे बताओगे, आए मजेदार जवाब, एक ने लिया Vikas Divyakirti का भी नाम

गौरतलब  है कि पिछले कुछ महीनों में मोदी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ाई है। भर्तियों में वैकेंसी की संख्या भी बढ़ी है। सीजीएल 2022 भर्ती के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों में रिक्त पड़े ग्रुप बी और ग्रुप सी स्तरीय लगभग 20 हजार पद भरे जाएंगे। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएलई) 2020 के जरिए केंद्र सरकार के 45 विभिन्न कार्यालयों में कुल 7108 पदों पर भर्ती की जाएगी। एमटीएस व हवलदार भर्ती 2021 में सभी आयु ग्रुप के लिए कुल 12523 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन में 11409 वैकेंसी निकाली गई है। इसमें एमटीएस के 10880 और हवलदार के 529 पद हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें