Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC MTS CHSLE exams will now be in 13 languages including Hindi and English
SSC MTS, CHSLE परीक्षाएं अब हिन्दी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में होंगी

SSC MTS, CHSLE परीक्षाएं अब हिन्दी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में होंगी

संक्षेप: SSC MTS, CHSLE: कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग की मल्टीटास्किंग स्टाफ और कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा को लेकर लाखों अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला किया है। एसएससी की ये परीक

Tue, 18 April 2023 05:43 PMAlakha Ram Singh सप्तर्षि दास हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SSC MTS, CHSL Exam : कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एसएससी एमटीएस और सीएचएसएलई परीक्षाओं को 13 भाषाओं में आयोजित किए जाने के फैसले को स्वीकृति दे दी। अब कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की यह परीक्षाएं हिन्दी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में आयोजित की जाएंगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, विभाग ने कहा कि प्रश्नपत्र 13 भाषाओं असमिया, बेंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड, तमिल, तेलगू, उड़िया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोकणी में बनाया जाएगा। 

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने कहा है कि कई राज्यों की लगातार यह मांग रही है कि एसएससी परीक्षाएं हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी आयोजित कराई जाएं। इस मामले को लेकर सरकार ने एक विशेषों की समिति का गठन किया था। समिति ने एससी परीक्षाओं के सिलेबस और अन्य बातों को देखा। सरकार के इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों उनकी अपनी मातृ भाषा या क्षेत्रीय भाषा में एसएससी परीक्षा में देने का लाभ मिलेगा।

कार्मिक एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस फैसले पर बात करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से युवाओं को स्थानीय भाषा में एसएससी परीक्षा में भाग लेने को प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है।

राज्य मंत्री डॉ सिंह ने आगे कहा कि संविधान की 8वीं अनुसूची में दर्ज सभी भाषाओं में एसएससी परीक्षाएं कराने का फैसला किया गया है जिसके लिए लंबे समय से कई राज्यों की मांग थी। खासतौर से दक्षिण भारत के राज्य जहां परीक्षाएं केवल हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में ही हुआ करती थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कर्मचारी चयन आयोग की मल्टीटास्किंग स्टाफ या एसएससी एमटीएस परीक्षा (non-technical) के जरिए एसएससी की ओर से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में ग्रुप-सी नॉन मिनिस्ट्रीयल, नॉन-गजटेड पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। एमटीएस के जरिए चपरासी, माली, जमादार, चौकीदार, सफाईवाला व अन्य पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है।

इससे पहले शनिवार को गृह मंत्रालय ने फैसला किया था कि केंद्रीय सैन्य पुलिस बलों (CAPFs) में कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा सिर्फ हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में होती थी।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।