Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC MTS 2023: MTS Tier-I from today 19 lakh will be included sarkari naukari
SSC MTS 2023: एमटीएस टियर-वन आज से, 19 लाख होंगे शामिल

SSC MTS 2023: एमटीएस टियर-वन आज से, 19 लाख होंगे शामिल

संक्षेप:

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार भर्ती 2022 की कम्प्यूटर आधारित टियर वन परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है और 20 जून तक 19 कार्यदिवसों में कराई जाएगी। मध्य क्

May 02, 2023 07:17 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ​​​​​​​प्रयागराज। 
share Share
Follow Us on

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार भर्ती 2022 की कम्प्यूटर आधारित टियर वन परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है और 20 जून तक 19 कार्यदिवसों में कराई जाएगी। मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार के 19,04,139 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि दोनों राज्यों के 21 शहरों में कुल 120 केंद्र बनाए गए हैं। पहली बार दो नए शहरों यूपी के सीतापुर और बिहार के गया में परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों का स्टेटस (परीक्षा तिथि, पाली और शहर का नाम) वेबसाइट www. ssc- cr. org पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा के चार दिन पहले अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

3404 अभ्यर्थी देंगे एसआई 2022 भर्ती का पेपर टू दिल्ली पुलिस व सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एग्जाम 2022 का पेपर टू मंगलवार को होगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।