ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरSSC JE result 2019: एसएससी जेई भर्ती 2019 पेपर-1 में 5681 सफल

SSC JE result 2019: एसएससी जेई भर्ती 2019 पेपर-1 में 5681 सफल

कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 के पेपर-1 में 5681 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब ये सफल अभ्यर्थी 21 मार्च को संभावित पेपर-2 में शामिल होंगे। पेपर-1 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 27 से 30...

SSC JE result 2019: एसएससी जेई भर्ती 2019 पेपर-1 में 5681 सफल
हिन्दुस्तान संवाद,प्रयागराजTue, 02 Mar 2021 08:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 के पेपर-1 में 5681 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब ये सफल अभ्यर्थी 21 मार्च को संभावित पेपर-2 में शामिल होंगे। पेपर-1 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 27 से 30 अक्तूबर 2020 तक देशभर में कराई गई थी। बिहार के केंद्रों पर 10 व 11 दिसंबर को परीक्षा हुई थी। सिविल इंजीनियरिंग शाखा के लिए 4750 जबकि इलेक्ट्रिकल व मेकैनिकल इंजीनियरिंग के लिए 931 अभ्यर्थी दूसरे पेपर के लिए सफल हुए हैं। अंतिम उत्तरकुंजी आठ मार्च को अपलोड की जाएगी।

आपको बता दें कि देशभर से इस परीक्षा में 7,64,331 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें मध्य क्षेत्र के यूपी के 1,28,480 और बिहार के 40,105 परीक्षार्थी हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की गई। सबसे अधिक 13 परीक्षा केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं। वाराणसी में 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी जबकि प्रयागराज में 8 केंद्र बनाए गएथे।

Virtual Counsellor