ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरSSC GD Constable Admit Card 2021: इन तीन रीजन के जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां जानें- कैसे करना है डाउनलोड

SSC GD Constable Admit Card 2021: इन तीन रीजन के जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां जानें- कैसे करना है डाउनलोड

SSC GD Constable Admit Card 2021 : कर्मचारी चयन आयोग ( SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती  (SSC GD Constable) परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जहां पहले आयोग ने  सेंट्रल रीजन (यूपी,...

SSC GD Constable Admit Card 2021: इन तीन रीजन के जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां जानें- कैसे करना है डाउनलोड
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 08 Nov 2021 10:15 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

SSC GD Constable Admit Card 2021 : कर्मचारी चयन आयोग ( SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती  (SSC GD Constable) परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जहां पहले आयोग ने  सेंट्रल रीजन (यूपी, बिहार) के एडमिट कार्ड जारी किए थे, वहीं अब नॉर्थ ईस्टर्न रीजन, साउदर्न रीजन, चेन्नई, वेस्टर्न रीजन (मुंबई) के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह ssc-cr.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, आयोग धीर-धीरे सभी रीजन की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर रहा है।  उम्मदीवारों को सलाह दी जाती है वह रीजन की वेबसाइट लगातार चेक कर रहें।

Direct Link - SSC Central Region Admit Card ( यूपी और बिहार के लिए )

कब होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर, 2021 से किया जाएगा। आवेदक अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - ssc-cr.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल हैं।

- नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के एडमिट कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

- साउदर्न रीजन  के एडमिट कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

- चेन्नई, वेस्टर्न रीजन (मुंबई)  के एडमिट कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

SSC GD कांस्टेबल एडमिट कार्ड  डाउनलोड करने के लिए ये है वेबसाइट्स की लिस्ट

नॉर्थ रीजन  – sscnr.net.in

वेस्टर्न रीजन – sscwr.net

MP सब-रीजन – sscmpr.org

ईस्टर्न रीजन – sscer.org

नॉर्थ ईस्टर्न रीजन – sscner.org.in

साउदर्न रीजन – sscsr.gov.in

नॉर्थ वेस्टर्न सब  – sscnwr.org

नॉर्थ वेस्टर्न  सब- रीजन  – sscnwr.org

सेंट्रल रीजन  – उत्तर प्रदेश और बिहार – ssc-cr.org

बता दें, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने और उसका प्रिंट आउट लेने की आवश्यकता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचित रिक्तियों के अनुसार, 22,424 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 2847 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

पढ़ें भर्ती से जुड़ी जानकारी

इस भर्ती परीक्षा के जरिए सीएपीएफ, एनआईए, एसएसए के कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के कुल 25271 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 22424 और महिला कांस्टेबल के 2847 पद हैं। बीएसएफ में 7545, सीआईएसएफ में 8464, एसएसबी में 3806, आईटीबीपी में 1431, एआर में 3785 और एसएसएफ में 240 वैकेंसी है। सीआरपीएफ और एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है।

सैलरी

पेय लेवल -3 (21700-69100 रुपये)

SSC GD Constable Admit Card 2021: कैसे डाउनलोड करें एडमिट  कार्ड

स्टेप 1- SSC की रीजनल वेबसाइट्स की आधिकारिक साइट पर जाएं।

स्टेप 2- "SSC GD Constable Admit Card 2021" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  अब मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।

स्टेप 4-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

 

 

Virtual Counsellor