ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरएसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सक्रिय कई सॉल्वर गैंग

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सक्रिय कई सॉल्वर गैंग

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कई सॉल्वर गैंग सक्रिय थे। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली है जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है...

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सक्रिय कई सॉल्वर गैंग
वरिष्ठ संवाददाता,नई दिल्लीTue, 01 Dec 2020 09:27 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कई सॉल्वर गैंग सक्रिय थे। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली है जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि 27 नवम्बर को दिल्ली एवं देश के अन्य हिस्सों में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा हुई थी। नोएडा पुलिस ने इस परीक्षा में साल्वर गैंग का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल को गिरफ्तार किया था जो दूसरे शख्श की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गये थे। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ऐसे इनपुट मिले हैं कि इस परीक्षा में कई साल्वर गिरोह सक्रिय थे। दिल्ली पुलिस को इस बाबत इनपुट मिले हैं जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल इसके लिए संबंधित सेंटर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, परीक्षार्थियों का विवरण और परीक्षा देने आए शख्श के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें टेक्निकल सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। फिर इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें जो इनपुट मिले हैं वह नोएडा पुलिस से अलग हैं इसलिए वे इस दिशा में जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही साल्वर गिरोह चलाने में पहले गिरफ्तार हो चुके लोगो की छानबीन भी की जा रही है।   पुलिस अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया। वहीं दिल्ली पुलिस के दोनों कांस्टेबल को विभाग से निलम्बित कर दिया गया है।

Virtual Counsellor