शिक्षकों के 1061 पदों पर आवेदन शुरू, देखें फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक

Mar 19, 2024 02:27 pm ISTPriyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अगर आप शिक्षक के पदों पर सरकारी नौकरी चाहतें है, तो आपके पास पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर आवेदन करने के लिए केवल एक महीने का समय बाकी है। आइए जानते हैं, कैसे भरना है फॉर्म।

शिक्षकों के 1061 पदों पर आवेदन शुरू, देखें फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक

SSB Odisha PGT Recruitment 2024: स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB), ओडिशा ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए 1,061 रिक्तियों को भरने के लिए कुछ दिन पहले नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार शिक्षक के पदों पर नौकरी चाहते हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। एप्लिकेशन विंडो 18 मार्च यानी आज (दोपहर 1 बजे) से शुरू कर दी गई है। वहीं आज से ठीक एक महीने के बाद आवेदन करने की प्रक्रिया 18 अप्रैल को समाप्त कर दी जाएगी। है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर पूरी कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती और ये है चयन प्रक्रिया

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 1061 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें पोस्ट बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स समेत कई विषयों के  पद पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें, इन पदों पर उम्मीदवारों को सिलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।  परीक्षा कुल 200 मार्क्स के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें 150 मार्क्स के मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन और 50 मार्क्स के करियर असेसमेंट के प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि अभी तक परीक्षा की तारीख जारी नहीं है, लेकिन जल्द ही परीक्षा का शेड्यूल और एडमिट कार्ड  आधिकारिक वेबसाइट - ssbodish.ac.in पर अपलोड किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या एनसीईआरटी द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय शिक्षा कॉलेज से छह साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर्स कोर्स किया है वे इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसी के साथ बता दें, उम्मीदवारों से कुछ विषयों के लिए आवेदन करने के दौरान BE.d की डिग्री भी मांगी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

उम्र सीमा और फीस

उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आवेदन फीस  अनारक्षित / एसईबीसी कैटेगरी  के लिए 500 रुपये और केवल अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है।

SSB Odisha Recruitment 2024: जानें- कैसे करना है आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाना होगा।

- फिर होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर " "Online Application for Recruitment to the Posts of Post Graduate Teachers (PGT) in Non-Govt. Aided Higher Secondary Schools of Odisha" लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब स्क्रीन पर एक नया पेज आपको दिखाई देगा।

- अब खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।

- जिसमे मांगी गई जानकारी और सही साइज में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

- अब आवेदन फीस का भुगतान करें।

- सभी डिटेल्स और फीस भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।

- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board 10th Result 2026 Live, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।