ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरआयुष के 16 अस्पतालों में होंगी 1000 भर्तियां

आयुष के 16 अस्पतालों में होंगी 1000 भर्तियां

प्रदेश के आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के 16 जिलों में खुलने जा रहे आयुष अस्पतालों में जल्द ही डाक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के 1000 पदों पर भर्तियां की...

आयुष के 16 अस्पतालों में होंगी 1000 भर्तियां
शोभित मिश्र, लखनऊ | Wed, 11 Dec 2019 09:07 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के 16 जिलों में खुलने जा रहे आयुष अस्पतालों में जल्द ही डाक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के 1000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

हर अस्पताल में 63 कर्मचारियों की भर्ती होगी। प्रस्ताव आयुष मिशन सोसाइटी को बना कर भेज दिया गया है। शासन की मंजूरी के बाद इसे केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। ये भर्तियां संविदा पर होंगी।

पहले चरण में अगले साल जून तक 16 अस्पताल खुलेंगे। उसके बाद *सभी जिलों में इसी तरह के अस्पताल खोले जाएंगे। 50 बिस्तरों वाले इन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा भी होगी।

Virtual Counsellor