ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरभारतीय वन्यजीव संस्थान में सात पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

भारतीय वन्यजीव संस्थान में सात पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून ने सात पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें प्रोजेक्ट फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पद शामिल हैं। इन पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन...

भारतीय वन्यजीव संस्थान में सात पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी
हिन्दुस्तान जॉब्स टीम,नई दिल्लीFri, 14 Dec 2018 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून ने सात पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें प्रोजेक्ट फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पद शामिल हैं। इन पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2018 है।

प्रोजेक्ट : पर्सनेल फॉर स्पीशीज कंजर्वेशन प्रोग्राम

प्रोजेक्ट फेलो-इकोलॉजी, पद : 02

योग्यता : बायोलॉजिकल साइंसेज/ वाइल्डलाइफ/ फिशरीज/ फोरेस्ट्री/ एनवायर्नमेंट/ बॉटनी/ जूलॉजी/ जियो इन्फार्मेटिक्स/ बायोडायवर्सिटी कंजर्वेटिव विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त हो।

आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष। 

मासिक वेतन : 28,000 रुपये।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट ग्रेड 2- इकोलॉजी/ सोशियोलॉजी, पद : 04

योग्यता : बायोलॉजिकल साइंसेज/ सोशियोलॉजी/ जूलॉजी/ बॉटनी/ फोरेस्ट्री/ लाइफ साइंसेज/ सोशल साइंसेज/ इक्नॉमिक्स विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त हो।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट जेनेटिक्स, पद : 01

योग्यता : बायोलॉजिकल साइंस/ जेनेटिक्स/ बायोटेक्नोलॉजी/ लाइफ साइंस विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त हो।

मासिक वेतन (उपरोक्त पद) : 30,000 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त पद) : अधिकतम 30 वर्ष। 
- अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष और एससी/ एसटी/ महिला/दिव्यांगों को पांच वर्ष की छूट प्राप्त है।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क : 500 रुपये। एससी/ एसटी/ दिव्यांगों और महिलाओं के लिए 100 रुपये। 
- शुल्क का भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाएगा।

नोटिफिकेशन यहां देखें 
- सबसे पहले वेबसाइट (www.wii.gov.in) पर लॉगइन करें। 
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट्स सेक्शन के अंतर्गत शीर्षक Contractual Engagement of Project Personnel for Species Conservation Programs लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां डाउनलोड डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगा। इसे ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच करें।

आवेदन प्रक्रिया 
- विज्ञापन में दिए गए https://services2.armezo.com/wiircnctest/reg/ लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां सबसे नीचे की ओर प्रोसीड टू अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा। यहां कम्पोनेंट नेम  Development of Conservation Action Plan for River Dolphins के आगे टिक करें। 
- अब आवेदित पद का चयन करें। इसके बाद एलिजिबिलिटी चेक के नीचे मांगे गए विवरणों को दर्ज करके चेक एलिजिबिलिटी एंड प्रोसीड टू रजिस्ट्रेशन पर टैब करें।
- ऐसा करते ही आवेदन फॉर्म आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें मांगे गई जानकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार भरते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

महत्वपूर्ण तिथियां 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 दिसंबर 2018 (शाम 5 बजे तक)
ऑनलाइन लिखित परीक्षा की निर्धारित तिथि : 29 दिसंबर 2018 (सुबह 11 बजे)

अधिक जानकारी यहां

फोन : 0135-2640114/ 2640115

ई-मेल : pka@wii.gov.in

वेबसाइट : www.wii.gov.in

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें