ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरहिमाचल प्रदेश में कक्षा 9वीं से 12वीं तक सेमेस्टर प्रणाली की शुरुआत, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश में कक्षा 9वीं से 12वीं तक सेमेस्टर प्रणाली की शुरुआत, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत सेमेस्टर प्रणाली की शुरुआत करने का फैसला ले लिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा कर इस बात की जानकारी दी...

हिमाचल प्रदेश में कक्षा 9वीं से 12वीं तक सेमेस्टर प्रणाली की शुरुआत, अधिसूचना जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 29 Sep 2021 11:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत सेमेस्टर प्रणाली की शुरुआत करने का फैसला ले लिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा कर इस बात की जानकारी दी है कि अब 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा विद्यार्थीयों को साल में दो बार परीक्षाएं देनी होंगी। इस संदर्भ में बुधवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में इसी साल यानी सत्र 2021-22 से सेमेस्टर प्रणाली की शुरुआत हो जाएगी। सेमेस्टर प्रणाली के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थीयों को नवंबर के महीने में टर्म 1 परीक्षाएं देनी होंगी। टर्म 2 परीक्षा का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें