ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCBSE स्कूलों में 28 फरवरी को साइंस दिवस, दिखेगी छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा

CBSE स्कूलों में 28 फरवरी को साइंस दिवस, दिखेगी छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा

सीबीएसई स्कूलों में छात्रों को साइंस दिवस के मौके पर वैज्ञानिक प्रतिभा व जानकारी दिखाने का मौका मिलेगा। दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से स्कूलों में राष्ट्रीय़ विज्ञान...

CBSE स्कूलों में 28 फरवरी को साइंस दिवस, दिखेगी छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा
कार्यालय संवाददाता,फरीदाबादMon, 22 Feb 2021 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सीबीएसई स्कूलों में छात्रों को साइंस दिवस के मौके पर वैज्ञानिक प्रतिभा व जानकारी दिखाने का मौका मिलेगा। दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से स्कूलों में राष्ट्रीय़ विज्ञान दिवस मनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत 28 फरवरी को स्कूलों की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेकर स्कूली छात्र विज्ञान व तकनीक संबंधी जानकारी का परिचय देंगे। इस संबंध में सीबीएसई की ओर से संबद्ध स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। वहीं छात्रों को इस बारे में जागरूक कर आदेशानुसार कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। 

सीवी रमन की खोज के लिए मनाया जाता है दिवस
गौरतलब है कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन ( सीवी रमन) ने 28 फ़रवरी सन 1928 में की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। यह किसी भी भारतीय व एशियन व्यक्ति को मिला ये पहला नोबल पुरस्कार था। इसलिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से हर साल 28 फरवरी के दिन ये दिवस मनाया जाता है। इसके तहत स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आय़ोजन किया जाता है। 
 
जिंदगी में विज्ञान के महत्व से रूबरू कराना मकसद
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान मनाने का मकसद विज्ञान से नियमित दिनचर्या में हुए सकारात्मक प्रभावों के बारे में समाज में जागरूकता लाना और युवाओं में वैज्ञानिक सोच पैदा करना है। साथ ही महान वैज्ञानिक के योगदान के बारे में छात्रों को बताने, किस तरह विज्ञान ने हमारा जीवन आसान हुआ है ये एहसास कराने और विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना भी इस दिन का उद्देश्य है। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आय़ोजन विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन का भविष्यः शिक्षा, कौशल व कार्य का प्रभाव थीम पर किया जाएगा। 

वर्चुअली प्रतियोगिताओं में लेंगे छात्र हिस्सा
हर साल जहां स्कूलों में इस दिव विभिन्न गतिविधियां और प्रदर्शनी कराई जाती है वहीं कोविड संक्रमण के चलते इस बार ये  दिवस ऑनलाइन आय़ोजित किया जाएगा। योजना के तहत स्कूली छात्र वर्चुअली आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। आदेशानुसार स्कूलों में भाषण, लेक्चर, टॉक शो, व्याख्यान जैसे कार्यक्रमों का आय़ोजन कर छात्रों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, पोस्टर मेकिंग, साइंस मॉडल मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आय़ोजन भी किया जाएगा। वहीं स्कूली की ओर से छात्रों को विज्ञान पर आधारित  फिल्में या डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में स्कूली की ओर से बकायदा छात्रों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद इनपर ऑनलाइन कक्षा में चर्चा भी की जाएगी।

आदेशानुसार कराई जाएंगी गतिविधियां
डॉ. सरिता शर्मा, प्रिंसिपल,  सेंट कोलंबस स्कूल, दयालबाग
हर साल स्कूल में साइंस दिवस के दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। सीबीएसई की ओर से इस साल भी साइंस दिवस को लेकर निर्देश मिल चुके हैं। आदेशानुसार छात्र ऑनलाइन विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर प्रतिभा का परिचय देंगे। इस बारे में शिक्षक छात्रों को जागरूक कर उन्हें भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

योजना एक नजर में
28 फरवरी को मनाया जाएगा विज्ञान दिवस
09 वीं से 12वीं तक के छात्र ऑनलाइन लेंगे हिस्सा
05 करीब प्रतियोगिताओं का होगा आय़ोजन
10 करीब विभिन्न गतिविधि कराई जाएगी स्कूलों में

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें