Winter Vacation: कहीं छुट्टी तो कहीं New Year पर यहां खुलेंगे स्कूल, देखें विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सर्दियां अपने चरण सीमा पर पहुंच चुकी है। वहीं छात्रों की सुरक्षा के लिए कई राज्यों ने स्कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया है, लेकिन आपको बता दें, कुछ ऐसे राज्य भी है जहां स्कूलों को 1 जनवरी 202

winter vacation 2023

Winter Vacation: सर्दियां आ चुकी है। वहीं सर्दियों में किसी भी छात्र को कोई नुकसान पहुंचे ऐसे में कई राज्यों ने स्कूलो में विंटर वेकेशन घोषित कर दिया है। बता दें, उत्तर भारतीय राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और अन्य राज्य काफी समय से शीत लहर और घने कोहरे का सामना कर रहे हैं। काफी ठंड के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के कारण चेतावनी देते कहा है, इस मौसम में स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। आइए ऐसे में उन राज्यों के नाम जानते हैं जहां विंटर वेकेशन की घोषणा की गई है।

दिल्ली

इस साल दिल्ली में  विंटर वेकेशन को दो भागों में बांटा गया  है।  सबसे पहले दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली के सभी स्कूलों को  9 नवंबर से 18 नवंबर तक बंद कर दिया गया था। वहीं अब विंटर वेकेशन के लिए स्कूलों को 1 जनवरी 2024 से 6 जनवरी 2024 तक बंद रखने का ऐलान किया गया है। दिल्ली शिक्षा विभाग ने एक सर्कूलर जारी किया जिसमें लिखा है, "शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए विंटर वेकेशन 01.01.2024 (सोमवार) से 06.01.2024 (शनिवार) तक होगा"

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक लगभग 15 दिनों के लिए छात्रों को विंटर वेकेशन दिया गया है।  इन तारीखों पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के स्कूल बंद रखा जाएग। यदि सर्दियां बढ़ी और मौसम छात्रों के अनुकूल नहीं रहा तो 15 दिनों की छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में को आधिकारि नोटिस जारी नहीं किया गया है।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2024 तक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। छात्रों को सलाह दी जाती है, वह इस दौरान बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें।

पंजाब

पंजाब सरकार ने इस साल छुट्टियों की संख्या काफी कम कर दी है। आदेश के अनुसार, स्कूल 24 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे और जहां अन्य राज्य के स्कूलों को 1 जनवरी पर बंद करने का ऐलान किया गया है, वहीं पंजाब में 1 जनवरी, 2024 से स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। हालांकि, पंजाब सरकारी ने कहा कि अगर राज्य में शीत लहर की स्थिति बढ़ी तो फिर से स्कूलों को बंद किया जा सकता है।

राजस्थान

राजस्थान के स्कूलों में विंटर वेकेशन 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन से शुरू हुआ था और अब 5 जनवरी, 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। वह राजस्थान सरकार ने कहा है कि अगर ठंड बढ़ती है तो  छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं।

झारखंड

झारखंड सरकार ने सभी स्कूलों को 26 से 31 दिसंबर 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया है। अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ तो शीतकालीन अवकाश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

जम्मू

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के अलावा, जम्मू शिक्षा बोर्ड निदेशालय ने भी विंटर वेकेशन के लिए तारीखें जारी कर दी है। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 11 दिसंबर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक छुट्टियां रहेंगी। घोषणा के अनुसार, 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 11 दिसंबर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 18 दिसंबर से 29 फरवरी तक छुट्टियां रहेंगी।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कहीं छुट्टी तो कहीं New Year पर यहां खुलेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट