यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल और कॉलेज बंद

Mar 14, 2020 08:19 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में भी स्कूल और कॉलेज...

यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल और कॉलेज बंद

दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में भी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बैठक बुलाई। बैठक में कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम डेढ़ माह पहले से ही तैयारी कर रहे थे। 24 मेडिकल कॉलेज में 448 बेड रिजर्व रखे गए हैं। बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के 11 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात आगरा, दो गाजियाबाद, एक नोएडा तथा एक लखनऊ का मामला है। इनमें से 10 का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तथा एक का उपचार लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है। 

 

कोरोना के मद्देनजर बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 23 मार्च को समीक्षा के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। 

नोएडा में प्राइवेट फर्म में काम करने वाला व्यक्ति शुक्रवार को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया। नोएडा के सीएमओ ने इस बात की पुष्टि की है। कंपनी के 707 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।

बिहार में भी सभी स्कूल कॉलेज बंद
बिहार सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। बिहार में स्कूल बंद रहेंगे लेकिन शिक्षक आएंगे। सीबीएसई और आईसीएसई मैट्रिक-इंटर की परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक चलती रहेगी। सिनेमा हॉल, सभी पार्क, जू भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सभी अस्पतालों में बेड बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। सोमवार को स्थिति पर फिर से समीक्षा होगी। 

छत्तीसगढ़ में भी 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद
कोरोना वायरस की वजह से छत्तीसगढ़ सरकार ने भी स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा, राज्य में सभी सार्वजनिक पुस्तकालय, जिम, स्विमिंग पूल, शहरी क्षेत्रों में वाटर पार्क और आंगनवाड़ियां 31 मार्च तक बंद रहेंगी।

उत्तराखंड में भी 31 मार्च तक स्कूल बंद
उत्तराखंड में भी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। अभी तक राज्य में कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों (बाहर से जो यहां आ रहे हैं) की स्क्रींनिंग की जा रही है। सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

हरियाणा में भी 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद
हरियाणा में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए एहतियातन स्कूल और कॉलेजों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। हरियाणा के उच्च शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि एहतियात के तौर पर राज्य की सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज 31 मार्च 2020 तक बंद रहेंगे।

ओडिशा में भी 31 मार्च तक शैक्षणिक संस्थान बंद 
ओडिशा में कोरोना वायरस को राज्य आपदा घोषित करने के बाद 29 मार्च तक ओडिशा विधानसभा निलंबित रहेगी। राज्य विधानसभा में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि परीक्षा कराने को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और जिम भी 31 मार्च तक बंद कर दिए जाएंगे।

इससे पहले दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी ऐहतियात के तौर पर सभी सिनेमा हाल और जिन स्कूलों व कालेजों में परीक्षाएं नहीं हैं, उन सभी को आगामी 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया। दिल्ली में सभी खेल, आयोजनों, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस पर रोक लगा दी है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी, आईआईटी दिल्ली, जामिया, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में परीक्षाएं, कक्षाएं, सेमिनार स्थगित कर दिए गए हैं। 

भारत में अब तक कोरोना के 76 संक्रमित पाए गए है। एक व्यक्ति की इससे मौत हुई है। 

इस वायरस के संक्रमण से अभी तक दुनिया भर में कम से कम 4,600 लोगों की मौत हुई है और करीब 1.34 लाख से ज्यादा लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इस बीच पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के वैज्ञानिक लगभग 11 आइसोलेट्स खोजने में सफल रहे हैं, लेकिन टीके को विकसित करने में कम से कम डेढ़ से दो साल लगेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।