ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरझारखंड में अप्रैल से बदलेगा स्कूलों का समय, 30 जून तक 11 बजे मिलेगा मिड-डे मील

झारखंड में अप्रैल से बदलेगा स्कूलों का समय, 30 जून तक 11 बजे मिलेगा मिड-डे मील

झारखंड के सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों में अप्रैल महीने से प्रातःकालीन हो जायेगा। स्कूलों में चल रहे डे शिफ्ट की जगह अगले तीन महीने तक (30 जून तक) स्कूलों का संचालन मॉर्निंग शिफ्ट में होगा। सरकारी स

झारखंड में अप्रैल से बदलेगा स्कूलों का समय, 30 जून तक 11 बजे मिलेगा मिड-डे मील
Alakha Singhहिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीTue, 28 Mar 2023 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों में अप्रैल महीने से प्रातःकालीन हो जायेगा। स्कूलों में चल रहे डे शिफ्ट की जगह अगले तीन महीने तक (30 जून तक) स्कूलों का संचालन मॉर्निंग शिफ्ट में होगा। सरकारी स्कूलों दो घंटे पूर्व शुरू होंगे, वहीं अन्य निजी स्कूल भी एक से दो घंटे पहले संचालित होंगे। वर्तमान में सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होता है। मॉर्निंग शिफ्ट हो जाने से सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षाएं चलेंगी। एक अप्रैल शनिवार होने की वजह से तीन अप्रैल से स्कूलों में नियमित रूप से मॉर्निंग क्लास शुरू हो सकेगी। 

स्कूलों में अप्रैल से 30 जून तक 11 बजे मिलेगा मिड डे मील
शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार मॉर्निग शिफ्ट की क्लास के बाद इनडोर व आउटडोर गेम कराया जाएगा। ऐसे में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि गर्मी में दोपहर एक बजे दो बजे तक बच्चे खुले मैदानों में कैसे खेलेंगे। इस पर शिक्षक संगठनों के साथ-साथ झारखंड विधानसभा में भी विधायकों ने आवाज उठाई थी। लेकिन अब तक इसमें बदलाव नहीं किया जा सका है। सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट होने पर 6.45 बजे तक शिक्षकों को पहुंचना होगा। सात बजे से सवा सात बजे तक प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद क्लास में हाजिरी ली जाएगी और 7.25 मिनट से पहली घंटी होगी। पहली दो घंटी 45-45 मिनट की होगी और इसके बाद पांच मिनट का ब्रेक दिया जाएगा। तीसरी-चौथी व पांचवीं घंटी 40-40 मिनट की होगी। 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक मध्याह्न भोजन के लिए समय तय किया गया है। इसके बाद छठी घंटी 40 मिनट की, पांच मिनट का ब्रेक और सातवीं घंटी 35 मिनट की होगी। स्कूल की अवधि खत्म होने से 10 मिनट पहले बच्चे एकजुट होंगे और एक अच्छे दिन के लिए ईश्वर का धन्यवाद करेंगे। इसके बाद एक घंटे इनडोर व आउटडोर गेम हो सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें