उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस 2020 का इंटरव्य गुरुवार को पूरा हो गया। आखिरी दिन 112 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 105 ही शामिल हुए। यानी सात छात्रों ने इंटरव्यू छोड़ दिया। इंटरव्यू के आखिरी दिन बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि भर्तियों में आरक्षण रखना कब तक जरूरी है? क्या 50 फीसदी पदों से ज्यादा आरक्षण होना चाहिए?
बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि गीत और कविता में क्या अन्तर है? एक लीडर के क्या गुण होने चाहिए, क्रमवार बताएं। 1857 की क्रान्ति के समय का शायर जो क्रान्ति के बारे लिखा हो, कुछ लाइन याद हो तो बताइये।
UPPSC PCS : इंटरव्यू में पूछा- लिव इन रिलेशनशिप सही या गलत, नाइट कर्फ्यू से क्या है फायदा
एक अभ्यर्थी से बोर्ड ने पूछा कि ऐसी कुछ घटनाएं जिसमें जानवरों के कारण परिणाम बदल गये। प्रयाग से कौन दो चीजें प्रसिद्ध हैं, प्रयाग की वो घटना जिसने एक नए राजवंश को जन्म दिया। एक अभ्यर्थी से बोर्ड ने सवाल किया कि प्रोफेसर हैं तो 5400 ग्रेड पे के लिए प्रयास क्यों? समाज और समुदाय में क्या अंतर है? दादा साहेब फाल्के किसे मिला है। साहित्य समाज का दर्पण कैसे है। नक्सलवाद की समस्या का क्या कारण, इसका समाधान कैसे होगा? आपको नक्सल प्रभावित इलाके में पोस्टिंग मिले तो आप जाएंगे? स्वेज नहर विवाद क्या है। यूपी में कितनी बोलियां हैं?