SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2023 के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां देखें डायेक्ट लिंक

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2023 के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां देखें डायेक्ट लिंक

संक्षेप:

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क प्रीलिम्स 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वह यहां से डायरेक्य एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Dec 26, 2023 07:33 pm ISTPriyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

SBI clerk prelims admit card 2023: लंबे इंतजार के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडियन (SBI) ने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एसबीआई क्लर्क 2023 एडमिट कार्ड आज, 26 दिसंबर को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें, SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5, 6,11 और 12 जनवरी 2024 को तको किया जाएगा। परीक्षा के तीन चरण होंगे। प्रीलिम्स, मेन्स। जो उम्मीदवार इन चरणों में सफल होंगे उनका चयन जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 8283 पदों पर किया जाएगा।

SBI clerk prelims admit card 2023: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

स्टेप 1:  सबसे पहले उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: होम पेज पर "admit card" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी भरनी होगी।

स्टेप 4: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए और परीक्षा केंद्र में ले जाने के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उम्मीदवारों को बता दें, एडमिट कार्ड 26 दिसंबर से 12 जनवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में ओरिजनल फोटो आइडेंटी कार्ड  (पासपोर्ट, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड) इनमें से कोई भी साथ लाना होगा। बता दें, आइडेंटी कार्ड की फोटोकॉपी परीक्षा केंद्र में इनविजिलेटर को एडमिट कार्ड के साथ दिखाना होगा। जो उम्मीदवार इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये है परीक्षा का पैटर्न

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का तरीका ऑनलाइन होगा। परीक्षा कुल 100 मार्क्स के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पैटर्न को तीन भागों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है।

इंग्लिश लैंग्वेंज - 30 मार्क्स
न्यूमेरिकल एबिलिटी - 35 मार्क्स
रीजनिंग एबिलिटी - 35 मार्क्स

बता दें, प्रत्येक सेक्शन को परीक्षा पूरी करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ऑब्जेक्टिव परीक्षाओं में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 1/4 मार्क्स काटे जाएंगे।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।