ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरSBI PO Admit Card 2022: प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, देखें डायरेक्ट लिंक

SBI PO Admit Card 2022: प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, देखें डायरेक्ट लिंक

SBI PO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO 2022) की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे, वह आधिकारिक वेबस

SBI PO Admit Card 2022: प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, देखें डायरेक्ट लिंक
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 05 Dec 2022 03:14 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

SBI PO Recruitment 2022:  भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO 2022) की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।  जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे,  वह  आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या ibpsonline.ibps.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1673 पदों को भरा जाएगा।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। हॉल टिकट में उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा के दिन दिशानिर्देश शामिल हैं। इसका एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी है। उम्मीदवारों को सभी पेजों को डाउनलोड करना होगा।  एसबीआई पीओ  प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले छात्रों को एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा और उसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

SBI PO admit cards- Direct Link

SBI PO prelims Admit Cards 2022: ऐसे करना होगा डाउनलोड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in पर जाना होगा।

स्टेप 2-  अब होम पेज पर ' SBI PO preliminary examination Admit Card' लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें