Hindi Newsकरियर न्यूज़sbi clerk prelims result 2024: sarkari result sbi clerk pre result to be declared today sbi career
SBI Clerk Prelims Result 2024: sbi.co.in पर जारी हुआ एसबीआई क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट

SBI Clerk Prelims Result 2024: sbi.co.in पर जारी हुआ एसबीआई क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट

संक्षेप: SBI Clerk Prelims Result : एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित होने वाला है। यह भर्ती परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी।

Thu, 15 Feb 2024 09:45 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SBI Clerk Prelims Result 2024 , sbi.co.in : एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एसबीआई क्लर्क प्री रिजल्ट आज sbi.co.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 8283 वैकेंसी भरी जाएंगी। रिक्त पदों में 3515 अनारक्षित हैं। 1284 एससी, 748 एसटी, 1919 ओबीसी और 817 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मध्य प्रदेश के लिए 288, छत्तीसगढ़ के लिए 212, चंडीगढ़ नई दिल्ली के लिए 267, जम्मू कश्मीर के लिए 88, हिमाचल के लिए 180, पंजाब के लिए 180, राजस्थान के लिए  940, उत्तर प्रदेश के लिए 1781, दिल्ली के लिए 437, उत्तराखंड के लिए 215, बिहार के लिए 415,  गुजरात के लिए 820, झारखंड के लिए 165 वैकेंसी हैं। 

प्री में पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम 25 फरवरी और 4 मार्च 2024 को होगा। एडमिट कार्ड आज 15 फरवरी से रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी हो सकते हैं।

मुख्य परीक्षा में चार खंड शामिल हैं- सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, और कंप्यूटर एप्टीट्यूड। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 40 मिनट है, और अधिकतम अंक 200 हैं। पेपर में पूछे गए प्रश्नों की संख्या 190 होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटेगा।

चयनितों को 17,900 रुपये - 47,920 रुपये बेसिक पे 19,900 रुपये का वेतन मिलेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।