ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरइस राज्य में पुलिस के पदों पर निकलेंगी भर्ती, जानें- कब जारी होगा नोटिफिकेशन

इस राज्य में पुलिस के पदों पर निकलेंगी भर्ती, जानें- कब जारी होगा नोटिफिकेशन

UKPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) जल्द ही पुलिस कांस्टेबल-पीएसी, आईआरबी, कांस्टेबल, SI के पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। इस बात की जानकारी यूकेपीएससी के अध्यक्ष डॉ० राकेश

इस राज्य में पुलिस के पदों पर निकलेंगी भर्ती, जानें- कब जारी होगा नोटिफिकेशन
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 22 Sep 2022 09:42 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UKPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) जल्द ही पुलिस कांस्टेबल-पीएसी, आईआरबी के पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। इस बात की जानकारी यूकेपीएससी के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई आयोग की बैठक में शासन द्वारा दी गई। बताई गई सूचना के अनुसार भर्ती का नोटिफिकेशन अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा। जिसमें भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स होंगी। जो उम्मीदवार लंबे समय से पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, ये उनके लिए अच्छा मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करें, उसके बाद ही आगे की आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

बता दें, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी/अग्नि सुरक्षा अधिकारी), कांस्टेबल, SI के साथ फॉरेस्ट गार्ड, असिस्टेंट अकाउंटेंट और लेखपाल के पदों पर भी भर्ती निकालेगा।  पुलिस कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी/अग्नि सुरक्षा अधिकारी) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की 18 दिसंबर 2022 को जारी की जाएगी।

पढ़ें- UPSSSC Recruitment : कनिष्ठ सहायक के 2150 और वन दरोगा के 900 पदों पर होगी भर्ती

- सब इंस्पेक्टर/ लेखपाल के पदों के लिए नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 8 जनवरी 2023 होगी।

- फॉरेस्ट के पदों के लिए नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 22 जनवरी 2023 होगी।

- अकाउंटेंट असिस्टेंट के पदों के लिए नोटिफिकेशन 28 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 12 फरवरी  2023 होगी।

बता दें, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इस इस साल अक्टूबर-नवंबर माह में प्राथमिकता के आधार पर 3-4 महत्वपूर्ण परीक्षाओं का विमोचन जारी किया जाएगा और दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में 3-4 परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Virtual Counsellor