Sarkari Naukri : राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, 9 फरवरी से करें आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एलएलबी पास अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर पर्सनल असिस्टैंट के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट hcra

govt jobs

Rajasthan High Court Recruitment : राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) हिन्दी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। राजस्थान हाईकोर्ट की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2024 से शुरू होगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। राजस्थान हाईकोर्ट की इस भर्ती में आवेदन करने को इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट  की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2024 वैकेंसी : राजस्थान हाईकोर्ट के इस भर्ती अभियान में कुल 30 रिक्तियों को भरा जाएगा। पद का नाम कनिष्ठ निजी सहायक है।

राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती आयु सीमा - हाईकोर्ट की इस वैकेंसी में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईबीसी या अन्य वर्ग  के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपए जमा कराने होंगे। वहीं ओबीसी,  ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए जमा कराने होंगे। इसके अलावा एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 450 रुपए जमा कराना होगा।

राजस्थान हाईकोर्ट जेपीएस भर्ती की शैक्षिक योग्यता :
राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2024 की शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री रखना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान होना भी जरूरी है।

राजस्थान हाईकोर्ट की भर्ती में आवेदन को इच्छुक अभ्यर्थी यहां दिया जा रहा पूरा भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। 

RJHC Recruitment Notification 2024

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती