ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरराजस्थान सरकार 3,896 ग्राम विकास अधिकारियों की करेगा भर्ती, सीएम ने दी जानकारी

राजस्थान सरकार 3,896 ग्राम विकास अधिकारियों की करेगा भर्ती, सीएम ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान सरकार जल्द ही 3,896 ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती करेगी।  मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ''युवाओं को बेहतर भविष्य और सरकारी नौकरी का...

राजस्थान सरकार 3,896 ग्राम विकास अधिकारियों की करेगा भर्ती, सीएम ने दी जानकारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 09 Sep 2021 06:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान सरकार जल्द ही 3,896 ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती करेगी।  मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ''युवाओं को बेहतर भविष्य और सरकारी नौकरी का मौका देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।

गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने ढाई साल में करीब एक लाख सरकारी नौकरियां दी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती परीक्षाओं को शीघ्र आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं के बेहतर भविष्य एवं सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के दृष्टिगत इस परीक्षा को समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने इस भर्ती के समस्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

Virtual Counsellor