ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRSOS Result 2023 Direct Link: इन 5 Steps से चेक करें राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं रिजल्ट

RSOS Result 2023 Direct Link: इन 5 Steps से चेक करें राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं रिजल्ट

RSOS Result: राजस्थान ओपन स्कूल की 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। परीक्षार्थी rsosadmission.rajasthan.gov.in या educationsector.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

RSOS Result 2023 Direct Link: इन 5 Steps से चेक करें राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं रिजल्ट
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 24 Aug 2023 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

RSOS Result 2023: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos या educationsector.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मार्च-मई 2023 में आयोजित हुई राजस्थान ओपन 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट दोपहर तीन बजे घोषित हुआ। जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला परिणाम की घोषणा करेंगे। नतीजों की घोषणा के बाद वह टॉपरों से फोन पर बात भी कर सकते हैं। राजस्थान ओपन 10वीं में 56533 और 12वीं में 66266 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 10वीं में 43584 और 12वीं में 55121 विद्यार्थी शामिल हुए थे। 

RSOS Result 2023: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
स्टेप - 1 - educationsector.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
स्टेप - 2- बाएं हाथ पर दिए गए विभिन्न ऑप्शन्स में स्कूल एजुकेशन के लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप - 3- राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप - 4 - रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 10वीं वाले 10वीं के लिंक पर और 12वीं वाले 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप - 5 - रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम चेक करें। रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

यहां देखें 12वीं के टॉपरों की लिस्ट 
महिलाओं में प्रथम स्थान - संगीत कुमावत, काकरौली - 12वीं बायोलॉजी 91.8 फीसदी मार्क्स, 500 में से 459 अंक, उम्र - 31 वर्ष।  -इन्हें मीरा पुरस्कार मिलेगा।
महिलाओं में दूसरा स्थान - निरमा, जोधपुर - 88.0 फीसदी मार्क्स, 500 में से 440 अंक, उम्र - 24 वर्ष।  -इन्हें मीरा पुरस्कार मिलेगा।

पुरुषों में प्रथम स्थान - राहुल चौधरी, बीकानेर, उम्र 19 साल, 12वीं मैथ्स 87.8 फीसदी , 500 में से 439 अंक। एकलव्य पुस्कार।
पुरुषों में दूसरा स्थान - कन्हैया लाल, किशनगढ़ अजमेर, उम्र 24 साल, 12वीं आर्ट्स 84.8  फीसदी , 500 में से 424 अंक। एकलव्य पुस्कार।

यहां देखें 10वीं के टॉपरों की लिस्ट 
महिलाओं में टॉपर - मीरा पुरस्कार 
पहला स्थान - जहाबिया रतलामवाला , प्रतापढ़, उम्र 18 वर्ष। 500 में से 428 अंक। 85.6 फीसदी मार्क्स। 
दूसरा स्थान - सुमारी शारदा - फलौदी, उम्र 30 वर्ष। 500 में से 427 अंक। 85.4 फीसदी मार्क्स। 

पुरुषों में टॉपर- एकलव्य पुरस्कार
पहला स्थान - पीरा राम - सुमेरपुर पाली, उम्र 26 वर्ष। 86.4 फीसदी, 500 में से 432 अंक
दूसरा स्थान - सुमित सोनी - बीकानेर, 18 वर्ष उम्र, 500 में से 418 अंक, 83.6 फीसदी मार्क्स

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं (स्ट्रीम 1 व पूरक) में कुल 122799 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 93138 परीक्षा में बैठे जिसमें से 62015 पास हुए हैं। 10वीं में बैठने वाले 40964 विद्यार्थियों में से 28588 पास हुए। 12वीं में बैठने वाले 52174 में से 93138 विद्यार्थी पास हुए। 10वीं का पास प्रतिशत 69.73 फीसदी और 12वीं का 64.07 फीसदी रहा। 
 

पिछली बार 10वीं का परिणाम 68.23 प्रतिशत और 12वीं का परिणाम 49.23 प्रतिशत रहा था। ये परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2022 में आयोजित की गई थीं। इन कक्षाओं में हर बार करीब सवा से डेढ़ लाख स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। 

Result Direct Link 

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं 12वीं परीक्षा साल में दो बार होती है। 

10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की महिला श्रेणी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्तकत्र्ताओं को मीरा पुरस्कार तथा पुरूष श्रेणी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्तकत्र्ताओं को एकलव्य पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त परीक्षार्थी को 21 हजार रूपये व द्वितीय स्थान प्राप्त परीक्षार्थी को 11 हजार रूपये नकद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें