ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRSOS 10th Result 2019: जारी हुआ राजस्थान ओपन 10वीं रिजल्ट, rsosapp.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RSOS 10th Result 2019: जारी हुआ राजस्थान ओपन 10वीं रिजल्ट, rsosapp.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RSOS Class 10th result 2019: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। छात्राओं में दौसा की मुस्कान अग्रवाल और छात्रों में भीलवाड़ा के त्रिभुवन शर्मा ने टॉप किया है।...

RSOS 10th Result 2019: जारी हुआ राजस्थान ओपन 10वीं रिजल्ट, rsosapp.rajasthan.gov.in पर करें चेक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 26 Jun 2019 09:03 AM
ऐप पर पढ़ें

RSOS Class 10th result 2019: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। छात्राओं में दौसा की मुस्कान अग्रवाल और छात्रों में भीलवाड़ा के त्रिभुवन शर्मा ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा ने दोनों विद्यार्थियों को ट्वीट कर बधाई दी है। मुस्कान अग्रवाल ने 500 में से 425 (85 फीसदी अंक) और त्रिभुवन शर्मा ने 500 में से 428 (85.60 फीसदी अंक) हासिल किए हैं। यानी RSOS 10th Topper त्रिभुवन शर्मा बने हैं। परीक्षा मार्च- मई 2019 में आयोजित हुई थी। 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर देखा जा सकेगा। इससे पहले 30 मई RSOS 12th का रिजल्ट जारी किया गया था। इस वर्ष 12वीं ओपन परिणाम 34.82% रहा जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 1.17% अधिक है। पुरुष वर्ग में पराक्रम सिंह शेखावत (87.2%) एवं महिला वर्ग में वीनस विश्नोई (81.8%) ने टॉप किया। 

RSOS  Class 10 Result 2019: यूं करें चेक
Step 1: rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं
Step 2: रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें
Step 3: 10th Result के लिंक पर क्लिक करें
Step 4:  डिटेल्स डालकर सब्मिट करें 
Step 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
Step 6: अब रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें

AIIMS Patna Recruitment 2019: एम्स पटना में स्टोरकीपर की 85 

इससे पहले राजस्थान बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में 100 फीसदी बच्चे पास हुए। इस साल 10वीं का रिजल्ट 79.85 फीसदी रहा है। 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं आर्ट्स में छात्र 85.48 फीसदी पास हुए। छात्राओं का रिजल्ट 90.8 फीसदी रहा। कुल रिजल्ट 88 फीसदी रहा। साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई। साइंस का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा। 

राजस्थान राज्य ओपन स्‍कूल बोर्ड (RSOS) हर साल दो बार मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें