ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRSMSSB VDO Recruitment 2021 :  ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का सिलेब्स जारी, यहां देखें पूरा पाठयक्रम

RSMSSB VDO Recruitment 2021 :  ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का सिलेब्स जारी, यहां देखें पूरा पाठयक्रम

RSMSSB VDO Recruitment 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 3896 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन...

RSMSSB VDO Recruitment 2021 :  ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का सिलेब्स जारी, यहां देखें पूरा पाठयक्रम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 24 Sep 2021 07:42 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

RSMSSB VDO Recruitment 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 3896 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क/जन सुविधा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी असुविधा के लिए अभ्यर्थी ई मित्र हेल्पलाइन नं- 0141-2221424 / 2221425 पर फोन कर सकते हैं।  इस भर्ती परीक्षा के लिए सिलेब्स जारी कर दिया गया है। आगे देखें पूरा सिलेब्स...

परीक्षा हेतु परीक्षा स्कीम

  • प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा।
  • प्रश्न पत्र की अवधि 2  घंटे की होगी।
  • प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।

पाठयक्रम-
प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे-

  • सामयिक विषय।
  • भूगोल और प्राकृतिक संसाधन।
  • भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास।
  • इतिहास और संस्कृति।
  • साधारण मानसिक योग्यता।
  • तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।
  • अंग्रेजी, हिंदी और गणित।
  • राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढ़ांचा।
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान।
syllabus
 
syllabus
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें