ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRSMSSB : राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित

RSMSSB : राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित

RSMSSB Stenographer Exam date 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 1211 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 मार्च 2021 को किया...

RSMSSB : राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 18 Feb 2021 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

RSMSSB Stenographer Exam date 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 1211 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 मार्च 2021 को किया जाएगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जुलाई 2018 में जारी किया गया था। आरएसएमएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नोटिस जारी कर यह सूचना दी है। 

21 मार्च को भर्ती परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 8 बजे 11 बजे तक होगा जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान) हल करना होगा। दूसरा सत्र ढाई बजे से साढ़े 5 बजे के बीच होगा जिसमें द्वितीय प्रश्न पत्र (सामान्य हिन्दी व अंग्रेजी) की परीक्षा होगी।

नोटिस में कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेट के बारे में बाद में सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in चेक करते रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें