ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRSMSSB : राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे

RSMSSB : राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे

RSMSSB JE Exam Admit card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयी चयन बोर्ड (RSMSSB) की 29 नवंबर को होने वाली जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज (शुक्रवार को) जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने आरएसएमएसएसबी...

RSMSSB : राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 20 Nov 2020 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

RSMSSB JE Exam Admit card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयी चयन बोर्ड (RSMSSB) की 29 नवंबर को होने वाली जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज (शुक्रवार को) जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने आरएसएमएसएसबी जेई भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई किया हो वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

यह परीक्षा कई चरणो में 29 नवंबर, 6 दिसंबर और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 6 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 नवंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।

यह भर्ती अभियान 1054 पदों को भर्ती के लिए शुरू किया गया है जिसके तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स की भर्ती होगी।

यहां देखें पूरा नोटिफिकेशन-Official Notice

 

ऐसे पा सकेंगे RSMSSB Admit Card 2020:
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड (Admit Card) पर क्लिक करें। 

अब Junior Engineer Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट करें। अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें