ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRSMSSB LSA admit card 2018: जल्द जारी होंगे लाइव स्टॉक असिस्टेंट परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र

RSMSSB LSA admit card 2018: जल्द जारी होंगे लाइव स्टॉक असिस्टेंट परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र

RSMSSB LSA admit card 2018: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (पूर्व राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड), जयपुर आज लाइव स्टॉक असिस्टेंट (एलएसए) परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र जारी करेगा। प्रवेश...

RSMSSB LSA admit card 2018: जल्द जारी होंगे लाइव स्टॉक असिस्टेंट परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 15 Oct 2018 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

RSMSSB LSA admit card 2018: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (पूर्व राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड), जयपुर आज लाइव स्टॉक असिस्टेंट (एलएसए) परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र जारी करेगा। प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे। शाम 5 बजे के बाद से उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा (RSMSSB Live Stock Assistant - LSA examination 2018) 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। 

यह परीक्षा 2,077 पदों के लिए होगी। उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर अपने साथ एडमिट कार्ड व ऑरिजनल फोटो आईडी (जैसे आधार, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) जरूर लाएं। एडमिट कार्ड पोस्ट नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र डेढ़ घंटे पहले (9.30am) पहुंचें। 

Rajasthan RSMSSB LSA admit card 2018:  यूं डाउनलोड करें 
1- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
2- Admit Card के लिंक पर क्लिक करें। 
3- ‘Download Admit Card of LSA exam 2018’ के लिंक पर क्लिक करें। 
4) get admit card पर क्लिक करें। 
5) अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि डालें व Get admit card के लिंक पर क्लिक करें। 
6) आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें