RSMSSB CHO Admit Card : राजस्थान में संगणक सीधी भर्ती व सीएचओे परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, देखिए डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संगणक सीधी भर्ती और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संविदा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की डेट जारी कर दी है। आरएसएमएसएसबी भर्ती की इस परीक्षा का आयोजन 4 मार्च 202

rsmssb

RSMSSB CHO Admit Card : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने संविदा भर्ती और संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, सीएचओ के एडमिट कार्ड 26 फरवरी 2024 को जारी किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड चेक कर सकेंगे।

आरएसएमएसएसबी संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 3 मार्च 2024 को आयोजित सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संविदा भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन दोपहर बाद 4:30 बजे से होगी।

सीएचओ परीक्षा इससे पहले 19 फरवरी को होने को प्रस्तावित थी। हालांकि बाद में इसे कैंसल कर दिया गया था।

आरएसएमएसएसबी संगणक और सीएचओ भर्ती के एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं:
राजस्थान संगणक और सीएचओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर चेक कर सकते हैं-
- कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर क्लिक कर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट कराकर रख लें।

आरएसएमएसएसबी एडमिट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं।
 

RSMSSB CHO Admit Card notification

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़संगणक सीधी भर्ती व सीएचओे परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, देखिए डिटेल्स