Hindi Newsकरियर न्यूज़RRC Group D Recruitment 2019: new rrb group d notification to be released today check latest updates
RRC Group D भर्ती 2019: रेलवे ग्रुप डी की 1 लाख भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

RRC Group D भर्ती 2019: रेलवे ग्रुप डी की 1 लाख भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

संक्षेप:

RRC Group D Recruitment 2019: रेलवे ग्रुप डी की नई 1 लाख भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार ग्रुप डी की 1,03,769 की भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

Mar 12, 2019 05:21 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RRC Group D Recruitment 2019: रेलवे ग्रुप डी की नई 1 लाख भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार ग्रुप डी की 1,03,769 की भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंगलवार शाम 5 बजे से ऑनलाइन आवेदन की विंडो खुल गई। पिछले साल जहां 63 हजार भर्तियां निकली थीं, वहीं इस साल 1 लाख से ज्यादा भर्तियां निकली हैं। इस बार आरआरबी (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड) नहीं आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) ने रेलवे ग्रुप डी की भर्तियां निकाली है। आरआरसी के नये नोटिस यह कन्फर्म हो गया है कि RRC Group D recruitment 2019 के लिए आवेदन आज (12 मार्च) शाम 5 बजे  से कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए 18 से 33 आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी के लिए तीन वर्ष और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए पांच वर्ष की छूट दी गई है। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उधर, RRB Group D Result घोषित होने के बाद RRB Group D PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के एडमिट कार्ड भी जारी हो गए हैं। 

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा।  सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। 

लेवल - 1 के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड - IV, रेलवे के विभिन्न टेक्निकल डिपार्टमेंट्स (इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल व एस एंड टी विभाग)  में हेल्पर व असिस्टेंट, प्वाइंट्समैन पदों पर नियुक्ति होगी। लेकिन इस बार आरआरबी नहीं आरआरसी का नोटिफिकेशन ( RRC - 01/2019 ) जारी होगा। रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए रेल मंत्रालय ने आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) का गठन किया था। 

इन भर्तियों में जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। आयु की गणना 01 जुलाई, 2019 से की जाएगी। योग्यता व आयु की विस्तृत जानकारी पूरा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। वेतन एवं भत्ते 7th CPC Pay Matrix के मुताबिक ही मिलेंगे। 


इस बार नीचे दी गई वेबसाइट्स से करना होगा ग्रुप डी उम्मीदवारों को आवेदन

Central Railway: www.rrcer.com 

North Western Railway: www.nwr.indianrailways.gov.in 

Eastern Railway: www.rrcer.com

Southern Railway: www.rrcmas.in 

East Central Railway: www.rrcecr.gov.in 

South Central Railway: www.scr.indianrailways.gov.in 

East Coast Railway: www.rrcecor.org 

South Eastern Railway: www.ser.indianrailways.gov.in 

Northern Railway: www.rrcnr.org 

South East Central Railway: www.secr.indianrailways.gov.in

North Central Railway: www.rrcald.org

South Western Railway: www.rrchubli.in 

North Eastern Railway: www.ner.indianrailways.gov.in 

Western Railway: www.rrc-wr.com 

Northeast Frontier Railway: www.nfr.indianrailways.gov.in 

West Central Railway: www.wcr.indianrailways.gov.in

वर्ष 2019 की नई रेलवे भर्तियां 

RRB Ministerial Recruitment: रेलवे में निकली और 1665 पदों पर भर्तियां

RRB NTPC 2019: रेलवे में 35277 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, 10 खास बातें

RRB Recruitment 2019: रेलवे मेडिकल स्टाफ के लिए 1937 पदों पर वैकेंसी

आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि अगर फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में आप बैठते हैं तो 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी, अल्पसंख्यक व आर्थिक रूप से पिछले वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। हालांकि अगर फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में आप बैठते हैं तो पूरे 250 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। 
 

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;