RRC Group D Exam 2021 : फिर लटकी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा, उम्मीदवार परेशान
RRC Group D Exam 2021 : रेलवे में ग्रुप डी के 1.03 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के होने वाली परीक्षा कोरोना के चलते फिर लटक गई है। रेलवे ने पिछले साल दिसंबर माह में कहा था कि रेलवे ग्रुप डी (लेवल-1)...

RRC Group D Exam 2021 : रेलवे में ग्रुप डी के 1.03 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के होने वाली परीक्षा कोरोना के चलते फिर लटक गई है। रेलवे ने पिछले साल दिसंबर माह में कहा था कि रेलवे ग्रुप डी (लेवल-1) की भर्ती परीक्षा 15 अप्रैल से जून 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। लेकिन अप्रैल खत्म होने को है और अभी तक रेलवे की तरफ से इस भर्ती परीक्षा को लेकर कोई ताजा अपडेट नहीं दी गई है। यही नहीं, अभी तक आरआरबी एनटीपीसी 7वें चरण की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है। एनटीपीसी छठे चरण की परीक्षा 8 अप्रैल 2021 को खत्म हो चुकी है। एनटीपीसी भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा शुरू हो पाएगी।
कोरोना की दूसरी लहर की भयावह स्थिति के बीच जब यूपीएससी, एसएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, ऐसे में रेलवे भर्ती बोर्ड बमुश्किल ही ग्रुप डी के शेड्यूल और एनटीपीसी के 7वें चरण की तिथियों का ऐलान करे। हालात ठीक होने पर ही नई तिथियों का ऐलान हो सकेगा।
ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा भी एनटीपीसी की तरह कई चरणों में कराई जाएगी।
RRC Group D Notification के मुताबिक ये परीक्षा सितंबर और अक्टूबर 2019 में आयोजित होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण व परीक्षा एजेंसी न मिलने के चलते इसमें काफी देरी हुई।
जानें रेलवे ग्रुप डी 1.03 पदों पर भर्ती की अन्य खास बातें
- अप्रेंटाइस एक्ट 2016 के तहत भारतीय रेलवे ने लेवल-1 की 1.03 लाख भर्तियों में से 20 फीसदी (20,734 पद) अप्रेंटाइस युवाओं के लिए आरक्षित रखे हैं। रेलवे अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत समय समय पर युवाओं को ट्रेनिंग कराता है ताकि वह काम करने की स्किल सीख सकें। ट्रेनिंग प्राप्त इन्हीं युवाओं को अप्रेंटाइस कहा जाता है। 2018 की रेलवे भर्ती में ग्रुप डी पदों पर 1288 अप्रेंटाइस को नौकरियों पर रखा गया था।
- इस बार की भर्ती में पिछली बार की तरह ही 10वीं पास या आईटीआई की योग्यता मांगी गई थी। जिस तरह से पिछले भर्ती में चयन पक्रिया अपनाई गई, उसी तरह से इस भर्ती में चयन प्रक्रिया अपनाई गई है।
- 7वें सीपीसी पेय मैट्रिक्स के लेवल-1 के मुताबिक वेतन मिलेगा। इन भर्तियों में जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
- उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा।
- सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। पिछले बार की तरह इस बार भी ग्रुप डी सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


