RRB NTPC , RRC Group D Exam 2020 : रेलवे भर्ती परीक्षा की गाइडलाइन जारी, डिजाइनर मास्क पहनकर एग्जाम देने पर रोक

Dec 10, 2020 01:30 pm ISTPankaj Vijay वरिष्ठ संवाददाता , प्रयागराज
share

RRB NTPC , RRC Group D Exam 2020 : 15 दिसंबर से शुरू हो रही रेलवे की भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को साधारण मास्क पहनकर जाना होगा। आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) ने डिजाइनर या मानक के विपरीत मास्क...

RRB NTPC , RRC Group D Exam 2020 : रेलवे भर्ती परीक्षा की गाइडलाइन जारी, डिजाइनर मास्क पहनकर एग्जाम देने पर रोक

RRB NTPC , RRC Group D Exam 2020 : 15 दिसंबर से शुरू हो रही रेलवे की भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को साधारण मास्क पहनकर जाना होगा। आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) ने डिजाइनर या मानक के विपरीत मास्क पहनकर परीक्षा देने पर रोक लगाई है। अभ्यर्थी मुंह पर रुमाल या गमछा बांधकर भी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। डिजाइनर मास्क, रुमाल या गमछा परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उतरवाया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को पहनने के लिए मास्क दिया जाएगा। आरआरबी कोरोना काल में हो रही परीक्षाओं के लिए पर्याप्त मास्क के इंतजाम कर रहा है।
 
बोर्ड दिसंबर के मध्य से मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पदों की परीक्षा कराएगा। इसके बाद 28 दिसंबर से एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटगरी) की परीक्षा शुरू होगी। एनटीपीसी की परीक्षा मार्च 2021 तक खंडों में कराई जाएगी। महामारी को ध्यान में रखते हुए आरआरबी ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन तैयार की। इसी गाइडलाइन में सामान्य मास्क पहनकर परीक्षा देने की शर्त रखी गई है। 

आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को कोरोना से मुक्त रखने के लिए पहले सेनिटाइज कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर एक से दूसरे अभ्यर्थी के बीच छह फीट की दूरी होगी। परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड मास्क का इंतजाम भी करेगा। मानक के अनुरूप मास्क नहीं मिलने पर परीक्षा केंद्र से दूसरा मास्क दिया जाएगा। 

आरआरबी की प्रस्तावित परीक्षाएं 
मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड पद की परीक्षा 15 दिसंबर से 
-उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के इस श्रेणी में 126 पद हैं। 
-15 हजार 541 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेष उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के 39 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। 

एनटीपीसी की परीक्षा 28 दिसंबर से संभावित 
- आरआरबी इलाहाबाद के अधीन 4099 पदों के लिए परीक्षा होगी। 
-उत्तर प्रदेश व आसपास के राज्यों में आठ लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 
-परीक्षा केंद्र व तारीख 25 दिसंबर तक घोषित किए जाएंगे। 

ग्रुप डी की परीक्षा 
- आरआरबी इलाहाबाद के अधीन ग्रुप डी में 4730 पदों के लिए सात लाख 64 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
- अप्रैल से जून 2021 तक परीक्षाएं होंगी। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, RBSE Class 5th 8th Result 2026 Live , RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।