RRB NTPC , RRC Group D Exam 2020 : जानें रेलवे के सभी पदों पर भर्ती को लेकर Railway Board Chairman ने क्या कहा
रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। चेयरमैन और सीईओ सुनीत शर्मा ने यह आश्वासन दिया है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे में विभिन्न पदों...

रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। चेयरमैन और सीईओ सुनीत शर्मा ने यह आश्वासन दिया है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, अब आने वाले समय पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और इन सभी पदों को भरा जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के जरिए हमने सभी परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। परीक्षाएं दिसंबर में भी आयोजित की गई थी उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी, क्योंकि कई पदों पर भर्ती होनी हैं, हम उम्मीदवारों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रख रहे हैं जिससे उम्मीदवार सही से परीक्षा दे सकें। हमें आशा है कि आने वाले समय में हम इ पदों को भर लेंगे।
उन्होंने इस बात का भी आश्वासन दिया कि जिन उम्मीदवारों का चयन हो गया हैजिसमें बड़ी संख्या में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) शामिल हैं, अगर वो अभी तक ट्रेन नहीं किए गए हैं तो उन्हें भी मैसेज किया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि वो बताना चाहते हैं कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से हमारे प्रशिक्षण केंद्र बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसलिए हमने कुछ चीजें रोक दी थी, लेकिन सभी प्रशिक्षण केंद्रों में हमने ट्रेनिंग शुरू कर दी हैं। अगर किसी की ट्रेनिंग शुरू नहीं हुई है तो उनकी भी ट्रेनिंग जल्दी शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें कि रेलवे की तीन श्रेणियों में एनटीपीसी, आइसोलेटेड एवं मिनिस्टीरियल और लेवल-1 (ग्रुप डी) में रिक्त एक लाख 40 हजार पदों के लिए दो करोड़ 44 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आइसोलेटेड एवं मिनिस्टीरियल यानी स्टेनो और एनटीपीसी के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 15 दिसंबर से शुरू किया गया था।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


