RRB NTPC , RRC Group D Exam 2020 : रेलवे भर्ती परीक्षा में बैठने से पहले फिट होने की पुष्टि जरूरी, प्रमाणपत्र पर करने होंगे हस्ताक्षर

Dec 12, 2020 07:24 am ISTPankaj Vijay विशेष संवाददाता , नई दिल्ली
share

RRB NTPC , RRC Group D Exam , Ministerial and Isolated categories Exam 2020 : रेलवे 15 दिसंबर से शुरू हो रहीं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित करेगा। इस दौरान...

RRB NTPC , RRC Group D Exam 2020 : रेलवे भर्ती परीक्षा में बैठने से पहले फिट होने की पुष्टि जरूरी, प्रमाणपत्र पर करने होंगे हस्ताक्षर

RRB NTPC , RRC Group D Exam , Ministerial and Isolated categories Exam 2020 : रेलवे 15 दिसंबर से शुरू हो रहीं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित करेगा। इस दौरान 2.44 करोड़ अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें परीक्षा में बैठने से पूर्व ‘फिट’ होने की पुष्टि करने वाले प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे। रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (मानव संसाधन) आनंद के. खाती ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच हो रही परीक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए कक्ष में पहुंचने पर सबसे पहले अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक और फोटो कैप्चर कराना होगा। इससे अभ्यर्थियों की जगह किसी अन्य के परीक्षा देने की गुंजाइश नहीं रहेगी। अगर किसी अभ्यर्थी का तापमान अधिक निकलता है तो उसे दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। 

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को बताया कहा कि रेलवे की तीन श्रेणियों में एनटीपीसी, आइसोलेटेड एवं मिनिस्टीरियल और लेवल-1 (ग्रुप डी) में रिक्त एक लाख 40 हजार पदों के लिए दो करोड़ 44 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आइसोलेटेड एवं मिनिस्टीरियल यानी स्टेनो, टीचर, ट्रांसलेटर आदि के 1663 पदों के लिए एक लाख तीन हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी। 

नॉनटेक्निकल पॉपुलर श्रेणी में स्टेशन मास्टर, गार्ड, कार्यालय क्लर्क एवं वाणिज्यिक क्लर्क के 35208 पदों के लिए एक करोड़ 26 लाख अभ्यर्थियों के लिए 28 दिसंबर से और लेवल -1 ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्स मैन आदि के 103769 पदों के लिए एक करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा अप्रैल 2021 से शुरू होगी। सभी परीक्षा पूरी कर एक वर्ष के भीतर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।

विशेष ट्रेनें चलाने की व्यवस्था:
अभ्यर्थियों को उनके गृह राज्य में ही परीक्षा केंद्र देने की कोशिश की गई है। बहुत कम अभ्यर्थियों को ही गृह राज्य के बाहर जाना होगा। महिलाओं और दिव्यांगों के लिए उनके गृह राज्य में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा देने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों को चलाने की भी व्यवस्था की है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।