ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB NTPC: 15 जनवरी तक आ सकता है CBT-1 का परिणाम

RRB NTPC: 15 जनवरी तक आ सकता है CBT-1 का परिणाम

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी कि  कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का RRB NTPC परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित किया जाएगा। CBT-1  में पास होने...

RRB NTPC: 15 जनवरी तक आ सकता है CBT-1 का परिणाम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 06 Dec 2021 11:26 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी कि  कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का RRB NTPC परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित किया जाएगा।

CBT-1  में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए,  CBT-2 में बैठने का मौका दिया जाएगा, जिसकी परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगी। 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार  RRB NTPC CBT -1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे जो दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी।  RRB NTPC परिणाम 16 RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा।

“पहले चरण की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी। RRB ने कहा, "पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) का परिणाम अभी प्रोसेस में हैं। 15 जनवरी, 2022 तक RRB की आधिकारिक वेबसाइटों में प्रकाशित होने के लिए निर्धारित है,"

“CBT- 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को CBT-2  के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसकी परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक होने वाली है, वहीं मौजूदा  कोविड -19 महामारी केी परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Virtual Counsellor