RRB NTPC Admit Card 2020: जानें कब जारी होंगे रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

Dec 09, 2020 08:51 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

RRB NTPC Admit Card 2020 : आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की घोषणा के मुताबिक एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के 35000 से...

RRB NTPC Admit Card 2020: जानें कब जारी होंगे रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

RRB NTPC Admit Card 2020 : आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की घोषणा के मुताबिक एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के 35000 से ज्यादा पदों के लिए ये भर्ती परीक्षा मार्च 2021 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए करीब डेढ़ करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। इन आवेदकों को अब विस्तृत एग्जाम (सीबीटी) शेड्यूल और अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। हर कोई आवेदक जानना चाहता है कि 28 दिसंबर से मार्च 2021 के बीच उसका सीबीटी किस दिन, किस शिफ्ट में और किस शहर में पड़ रहा है और उसका एडमिट कार्ड कब जारी होगा। 

अगर हम पिछली रेलवे भर्ती परीक्षाओं की सीबीटी एग्जाम सिटी, सीबीटी डेट, शिफ्ट टाइमिंग एवं एडमिट कार्ड जारी होने के पैटर्न पर नजर डालें तो कहा जा सकता है कि 17 या 18 दिसंबर को एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के सीबीटी की डेट, शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का शहर संबंधी जानकारी अभ्यर्थिकों को पता चल जाएगी। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि सीबीटी की डेट, शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम सिटी की डिटेल परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी होती रही है। एडमिट सीबीटी डेट से चार दिन पहले होते रहे हैं इसलिए कहा जा सकता है कि 24 दिसंबर से एडमिट कार्ड जारी होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। 

15 दिसंबर से शुरू होने जा रही मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा में भी 10 दिन पहले सीबीटी की डेट, शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम सिटी की डिटेल जारी हुई है। सीबीटी डेट से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।


11 दिसंबर से मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड
मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी यह जान चुके हैं कि उनका सीबीटी 15 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच किस डेट को है और किस शहर में है। अब उन्हें एमडिट कार्ड का इंतजार है। परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी होना शुरू होंगे। जैसे अगर किसी अभ्यर्थी की परीक्षा 15 दिसंबर के दिन है तो उसका एडमिट कार्ड 11 दिसंबर को जारी होगा। पिछले साल फरवरी-मार्च माह में आरआरबी ने मिनिस्ट्रियल व आइसोलेटेड पदों पर कुल 1665 वैकेंसी निकाली गई थी। इस भर्ती के तहत जूनियर स्टेनोग्राफर हिन्दी, इंग्लिश, ट्रांसलेटर, कुक, वेलफेयर इंस्पेक्टर, टीचर, लॉ असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। 


आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया: 
- सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे और उसके बाद स्किल टेस्ट होगा।  
- स्टेशन मास्टर, ट्राफिक असिस्टेंट पदों के लिए स्किल टेस्ट में कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। 
- वहीं जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइप कीपर के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। 

- सीबीटी 2 में वहीं प्रवेश कर पाएगा जो सीबीटी 1 में पास होगा। कुल वैकेंसी के 20 गुना उम्मीदवारों को सीबीटी 2 में प्रवेश दिया जाएगा। स्किल टेस्ट उसी उम्मीदवार का होगा जो सीबीटी 2 में पास होगा। स्किल टेस्ट के लिए कुल वैकेंसी के 8 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। 

- इन सबके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) व मेडिकल टेस्ट होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) व मेडिकल टेस्ट सेलेक्शन प्रक्रिया के सबसे अंतिम चरण होंगे।

फाइनल सेलेक्शन- ऊपर दिए गए चरणों के आधार पर बनाई गई मेरिट के आधार पर होगा।

आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न
- पहले चरण का सीबीटी 90 मिनट का होगा। 100 प्रश्न होंगे। जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स व रीजनिंग से 30-30 प्रश्न होंगे। 

- दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी। इसमें  जनरल अवेयरनेस के लिए 50, मैथमेटिक्स के लिए 35 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के लिए 35 अंक निर्धारित किए गए हैं। 

- दोनों चरणों की परीक्षा के लिए कुल 90-90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सयम सीमा 120 मिनट होगी।

- परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इस दौरान निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी।  

रेलवे भर्ती परीक्षा में चयनित सभी अभ्यर्थियों को दी जाएगी नियुक्ति: RRB चेयरमैन विनोद कुमार यादव

- क्लर्क, अकाउंट असिस्टेंट, टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। 
- कम्प्यूटर बेस्ट परीक्षा में पास शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। 
 - उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित मेडिकल स्टैंडर्ड पूरा करना होगा। 
  
दोनों सीबीटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।