ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB NTPC Admit Card 2019: कुछेक दिनों में खत्म हो जाएगा इंतजार

RRB NTPC Admit Card 2019: कुछेक दिनों में खत्म हो जाएगा इंतजार

RRB NTPC Admit Card 2019: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा (नॉन टेक्निकल पॉपुलर पोस्ट) के एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की 1937 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती की...

RRB NTPC Admit Card 2019: कुछेक दिनों में खत्म हो जाएगा इंतजार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 03 Aug 2019 10:37 AM
ऐप पर पढ़ें

RRB NTPC Admit Card 2019: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा (नॉन टेक्निकल पॉपुलर पोस्ट) के एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की 1937 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती की परीक्षा 19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की। अब 5 अगस्त को पैरामेडिकल परीक्षा की आंसर-की जारी होने वाली है। 8 अगस्त तक इस पर आपत्ति जताई जा सकेगी। इस बीच आरआरबी जेई भर्ता के परिणाम भी आ सकते हैं। अब RRB NTPC Exam की बारी है। जल्द ही RRB NTPC Exam Dates  व RRB NTPC Exam schedule जारी किया जाएगा। RRB NTPC Admit Card Download करने की तिथि भी जारी होगी। 

इस वर्ष फरवरी मार्च में निकली एनटीपीसी भर्तियों के लिए देशभर के सभी 21 आरआरबी की ओर से संयुक्त तौर पर ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट के एक दर्जन से अधिक पदों के लिए आवेदन लिये गये हैं। आरआरबी की ओर से लगभग 35 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे गये थे। रेलवे के पदाधिकारियों की मानें तो 35 हजार पदों के लिए देशभर से लगभग एक करोड़ 47 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किये हैं। इनमें बिहार से लगभग 10 लाख परीक्षार्थियों ने अलग-अलग आरआरबी के माध्यम से आवेदन भरे हैं। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो अगस्त या सितम्बर से परीक्षाओं का दौर शुरू होगा।   

अंडर ग्रेजुएट : इन पदों के लिए होगी परीक्षा 
पद                                     सीट

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट    4319
एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट    760
जूनियर टाइपकीपर                17
ट्रेन क्लर्क                              592
कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क      4940
कुल                                      10628

RRB NTPC Admit Card : जल्द आ सकते हैं एडमिट कार्ड, पढ़ें एग्जाम पैटर्न

ग्रेजुएट: इन पदों के लिए होगी परीक्षा 

पद                           सीट
ट्रैफिक असिसटेंट            88
गुड्स गार्ड                5748
सीनियर कॉमर्शियल क्लर्क कम टाइपिस्ट 5638
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट           2873
जूनियर एकाउंट असिसटेंट कम टाइपिस्ट 3164
सीनियर टाइमकीपर            14
कॉमर्शियल अप्रेंटिस               259
स्टेशन मास्टर                        6865
कुल                              24649

Railway Recruitment 2019: खुशखबरी, रेलवे में निकलेंगी और 9000 भर्तियां


RRB NTPC Admit Card 2019
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी परीक्षा (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। 35208 भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा जून से सिंतबर के बीच आयोजित की जानी थी। लेकिन जून का माह बीत चुका है। जाहिर है कि एग्जाम जुलाई-अगस्त से आयोजित होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड बहुत जल्द सीबीटी एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिस दिन जिस उम्मीदवार की परीक्षा होगी, उससे ठीक चार दिन पहले उसका एडमिट कार्ड जारी होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार अपने रीजन की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। 

Virtual Counsellor