RRB Ministerial Isolated CBT Date, Exam City 2020: आज जारी होगी रेलवे भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी व सीबीटी डेट की डिटेल

Dec 05, 2020 07:59 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

RRB Ministerial Isolated CBT Date, Exam City Details 2020:  15 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच आयोजित होने जा रही आरआरबी मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा की सीबीटी डेट, एग्जाम सिटी डिटेल आज...

RRB Ministerial Isolated CBT Date, Exam City 2020: आज जारी होगी रेलवे भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी व सीबीटी डेट की डिटेल

RRB Ministerial Isolated CBT Date, Exam City Details 2020:  15 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच आयोजित होने जा रही आरआरबी मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा की सीबीटी डेट, एग्जाम सिटी डिटेल आज शाम 5 बजे जारी होगी। यानी आज अभ्यर्थी अपने-अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर यह चेक कर सकेंगे कि उनका सीबीटी 15 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच किस डेट को है और किस शहर में है। इसके अलावा मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव हो जाएगा जिस पर क्लिक कर अभ्यर्थी सीबीटी की प्रैक्टिस कर सकेंगे। मॉक टेस्ट देने से उन्हें पता लग जाएगा कि उन्हें कंप्यूटर पर किस तरह प्रश्नों के उत्तर देने हैं। इसके अलावा एससी, एसटी अभ्यर्थी कल से ट्रेवलिंग अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे। 

अभ्यर्थी यह ध्यान रखें कि आज केवल सीबीटी डेट और एग्जाम सिटी की डिटेल आएगी, एडमिट कार्ड नहीं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी होना शुरू होंगे। जैसे अगर किसी अभ्यर्थी की परीक्षा 15 दिसंबर के दिन है तो उसका एडमिट कार्ड 11 दिसंबर को जारी होगा। 

आरआरबी ने शुक्रवार को जारी किया एग्जाम का डिटेल्ड शेड्यूल
इस बीच रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने शुक्रवार को एग्जाम का डिटेल्ड शेड्यूल जारी किया। नीचे दिए गए शेड्यूल  में आप देख सकते हैं कि किस पद का एग्जाम किस दिन और किस शिफ्ट में है। आरआरबी की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा (4 दिन - 15 दिसंबर से 18 दिसंबर) रोजाना दो-दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा जबकि दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। एग्जाम 90 मिनट का होगा। सुबह की शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम 9 बजे और दोपहर की शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम डेढ़ बजे निर्धारित किया गया है। 

यहां जानें किस दिन है किस पद की परीक्षा 


आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी-मार्च माह में आरआरबी ने मिनिस्ट्रियल व आइसोलेटेड पदों पर कुल 1665 वैकेंसी निकाली गई थी। इस भर्ती के तहत जूनियर स्टेनोग्राफर हिन्दी, इंग्लिश, ट्रांसलेटर, कुक, वेलफेयर इंस्पेक्टर, टीचर, लॉ असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। 

मिनिस्ट्रियल आइसोलेटेड पदों की चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) से होगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट (स्टेनो, ट्रांसलेशन, टीचिंग स्किल, परफॉर्मेंस टेस्ट आदि) भी होगा। स्किल टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। सिंगल स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का समय दिया जाएगा और 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जूनियर स्टेनोग्राफर (हिन्दी व अंग्रेजी) का सीबीटी प्रश्न पत्र अन्य पदों से अलग होगा। लेकिन इसमें भी 90 मिनट का समय दिया जाएगा और 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। और गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।