ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB JE Result 2019: जल्द खत्म होने वाला आरआरबी जेई रिजल्ट का इंतजार

RRB JE Result 2019: जल्द खत्म होने वाला आरआरबी जेई रिजल्ट का इंतजार

RRB JE Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही जेई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है। आरआरबी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा का 1st Stage-CBT Result को अंतिम रूप...

RRB JE Result 2019: जल्द खत्म होने वाला आरआरबी जेई रिजल्ट का इंतजार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 08 Aug 2019 10:05 AM
ऐप पर पढ़ें

RRB JE Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही जेई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है। आरआरबी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा का 1st Stage-CBT Result को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसकी घोषणा जल्द हो सकती है। बहुद जल्द ऐसे उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे जिन्होंने  RRB JE 2nd Stage CBT के लिए क्वालिफाई किया है। हालांकि कोई तय तिथि की घोषणा नहीं की गई। मई-जून में आयोजित हुई जेई (जूनियर इंजीनियर) भर्ती परीक्षा (CEN 03/2018) की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी की जा चुकी है। जो आपत्तियां आई थी, उन पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी। अब रिजल्ट का इंतजार है। 

RRB जेई परीक्षाएं 22 मई से 2 जून एवं 26 जून से 28 जून के बीच आयोजित की गई थी। 

आरआरबी जेई भर्ती में 13,487 पद दिए गए हैं। उनमें जूनियर इंजीनियर (जेई) के 12,844 पद, जूनियर इंजीनियर (आईटी) के 29 पद, डिपोट मैटेरियल सुपरिन्डेंडेंट पद के लिए 227 सहित कैमिकल और मेटालर्जिकल सहायक (अस्सिटेंट) 387 पदों की वैकेंसी शामिल हैं। आरआरबी की इन वैकेंसी के लिए दिसंबर 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था।

रीजनल आरआरबी वेबसाइट्स के Direct Link इस प्रकार हैं- 

Ahmedabad,  Patna,  Ajmer,  Allahabad,  Bangalore,  Bhopal.  

BhubaneshwarBilaspur,  Chandigarh,

 Chennai,  Gorakhpur.  Guwahati,  Jammu.  Kolkata,  

Malda,  Mumbai,  Muzaffarpur,  Ranchi,  Secunderabad

Siliguri, Trivendrm

RRB JE Result 2019: यूं कर सकेंगे चेक
- अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। 
- ‘RRB JE Result CBT 1 2018’ लिंक पर क्लिक करें। 
- डिटेल्स डालें और सब्मिट बटन दबाकर रिजल्ट चेक करें।

मई-जून में हुए फर्स्ट स्टेज सीबीटी में पास उम्मीदवारों को सेकेंड सीबीटी देना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा। 

कुल 90 मिनट के कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (RRB JE CBT 1) में 100 सवाल पूछे गए थे। ये मल्टीपल च्वाइस क्वेश्न थे। हर गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

Virtual Counsellor