ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB JE Exam Update: रेलवे ने दिया परीक्षा की भाषा चुनने का विकल्प

RRB JE Exam Update: रेलवे ने दिया परीक्षा की भाषा चुनने का विकल्प

RRB JE recruitment 2019: आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) की निकाली गई जूनियर इंजीनियर के 13,487 पदों पर भर्ती में एक नया अपडेट आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की भाषा चुनने का ऑप्शन एक्टिव किया है।...

RRB JE Exam Update: रेलवे ने दिया परीक्षा की भाषा चुनने का विकल्प
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 24 Apr 2019 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

RRB JE recruitment 2019: आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) की निकाली गई जूनियर इंजीनियर के 13,487 पदों पर भर्ती में एक नया अपडेट आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की भाषा चुनने का ऑप्शन एक्टिव किया है। इस लिंक के जरिेए उम्मीदवार अपनी परीक्षा की भाषा चुन सकते हैं। ये लिंक 1 मई तक एक्टिव रहेगा। यह परीक्षा असमी, बंगाली, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषाओं में होगी। इंग्लिश भाषा डिफॉल्ट लेंग्वेज होगी। 

अगर अंग्रेजी भाषा और रीजनल लेंग्वेज के प्रश्न के बीच कोई अंतर पाया जाता है तो अंग्रेजी का प्रश्न ही मान्य समझा जाएगा।  

अगर अभी उम्मीदवार भाषा का चुनाव नहीं करते हैं तो फिर उसी भाषा को अंतिम मान लिया जाएगा जो ऑनलाइन आवेदन के दौरान चुनी गई होगी। 

आरआरबी ने जेई पदों पर 13,487 वैकेंसी निकाली थीं। जूनियर इंजीनियर-13487, जूनियर इंजीनियर (इंफोर्मेशन टोक्नोलॉजी)-29, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट-227, कैमिकल एंड मेटर्लजिकल असिस्टेंट-387 के पद हैं।

परीक्षा में उम्मीदवारों के चयन के लिए 2 स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें