ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB JE Admit Card 2019: आज जारी हो सकते हैं आरआरबी जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड rrbcdg.gov.in

RRB JE Admit Card 2019: आज जारी हो सकते हैं आरआरबी जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड rrbcdg.gov.in

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board)  आज जूनियर इंजीनियर पद की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में कहा था कि परीक्षा से 4 दिन पहले...

RRB JE Admit Card 2019: आज जारी हो सकते हैं आरआरबी जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड rrbcdg.gov.in
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 18 May 2019 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board)  आज जूनियर इंजीनियर पद की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में कहा था कि परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। आरआरबी एडमिट कार्ड को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

दरअसल आरआरबी जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा 22 मई 2019 से शुरू होगी। वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड ने इससे पहले जेई भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न और परीक्षा केंद्रों का विवरण जारी किया था।

गौरतलब है कि आरआरबी इस भर्ती में 13,487 पद दिए गए हैं. उनमें जूनियर इंजीनियर (जेई) के 12,844 पद, जूनियर इंजीनियर (आईटी) के 29 पद, डिपोट मैटेरियल सुपरिन्डेंडेंट पद के लिए 227 सहित कैमिकल और मेटालर्जिकल सहायक (अस्सिटेंट) 387 पदों की वैकेंसी शामिल हैं. आरआरबी की इन वैकेंसी के लिए दिसंबर 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था। वहीं आरआरबी जेई की यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। 

Virtual Counsellor