ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB Group D Result 2019: आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी

RRB Group D Result 2019: आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी

RRB Group D Result 2019 update: आरआरबी ने ग्रुप डी के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। इससे पहले 28 फरवरी को आरआरबी ग्रुप डी परिणाम जारी होने की पूरी संभावना थी, लेकिन नतीजे नहीं आए थे। इसके बाद...

RRB Group D Result 2019: आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 04 Mar 2019 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

RRB Group D Result 2019 update: आरआरबी ने ग्रुप डी के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। इससे पहले 28 फरवरी को आरआरबी ग्रुप डी परिणाम जारी होने की पूरी संभावना थी, लेकिन नतीजे नहीं आए थे। इसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट की डेट को लेकर अधिकारिक बयान जारी कर दिया था। अधिकारिक बयान के मुताबिक 4 मार्च तक रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी गई थी।  करीब 1 करोड़ 17 लाख उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

1 मार्च से RRB NTPC के लिए आवेदन
आज से ही रेलवे की नई 1 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब यह 1 मार्च से होगी।  रेलवे ने RRB NTPC का विस्तृत नोटिफिकेशन गुरुवार शाम जारी कर दिया है। रेलवे ने 12वीं पास व ग्रेजुएट युवाओं के लिए 35277 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

RRB NTPC Notification 2019: विस्तृत नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, चयन, पद समेत सभी जानकारियां

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का भी शेड्यूल जारी किया जाएगा। साथ ही उसके एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। सितंबर से दिसंबर के बीच आयोजित हुई लिखित परीक्षा (सीबीटी) में क्वालिफाई करने वालों को ही पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। 

RRB Group D Result 2019: आने वाला है आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का परिणाम

पिछले साल फरवरी-मार्च माह के दौरान ही रेलवे ने ग्रुप डी के 63000 पदों पर भर्तियां निकाली थी। इन पदों पर सीबीटी भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक चली थी। अनुमान है कि एग्जाम देने वाले परीक्षार्थियों में से 1 फीसदी उम्मीदवारों को ही पीईटी के लिए क्वालिफाई घोषित करेगी।

Virtual Counsellor