ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरrrb group d result 2019: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी, ये है ग्रुप डी फिजिकल का क्राइटेरिया

rrb group d result 2019: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी, ये है ग्रुप डी फिजिकल का क्राइटेरिया

 rrb group d result 2019 today : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप ‘डी' परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। रेलवे के आधिकारिक सूचना के मुताबिक  railway...

rrb group d result 2019: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी, ये है ग्रुप डी फिजिकल का क्राइटेरिया
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 04 Mar 2019 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

 rrb group d result 2019 today : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप ‘डी' परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। रेलवे के आधिकारिक सूचना के मुताबिक  railway group d result  रिजल्ट आज आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं

इसके साथ इस परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स का फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट लिया जाएगा, जिसकी लिस्ट भी आज जारी की जाएगी। फिजिकल टेस्ट के डेट और स्थान की जानकारी सफल कैंडिडेट को वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। यहां जानें क्या है ग्रुप डी फिजिकल का क्राइटेरिया

पुरुष अभ्यर्थी : 35 किग्रा भार की वस्तु को बिना एक भी बार जमीन पर रखे दो मिनट में 100 मीटर लेकर जाना है। साथ ही एक किलोमीटर की दूरी चार मिनट 15 सेकेंड में दौड़ना है।

महिला अभ्यर्थी : 20 किग्रा भार की वस्तु को 2 मिनट में बिना जमीन पर रखे 100 मीटर लेकर जाना है। एक किलोमीटर की दूरी चार मिनट 15 सेकेंड में दौड़ना है।

RRB Group D Result 2019: रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट आज 3 बजे के बाद, मोबाइल पर ऐसे कर पाएंगे चेक

रेलवे ने रिजल्ट और उसके बाद की तमाम जानकारियों के लिए कैंडिडेट्स को लगातार आरआरबी की वेबसाइट देखते रहने करने का आग्रह किया है। रेलवे ग्रुप डी एग्जाम में 1.7 करोड़ छात्र बैठे थे। यह एग्जाम पिछले साल 17 सितंबर से 17 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। इससे पहले आरआरबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कहा था कि फरवरी के महीने में ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, अब चार मार्च को रिजल्ट घोषित करने की बात आधिकारिक रूप से सामने आई है।

.

Virtual Counsellor