ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB Group D Result 2019: आ गया वो वक्त जिसका था 2 करोड़ युवाओं को इंतजार

RRB Group D Result 2019: आ गया वो वक्त जिसका था 2 करोड़ युवाओं को इंतजार

Railway RRB Group D Result 2019 update: वो समय आ गया है जिसका 1 करोड़ 80 लाख युवाओं को इंतजार था। आरआरबी ग्रुप डी परिणाम जारी होने वाले हैं। फरवरी अंत में आरआरबी ग्रुप डी परिणाम निश्चित तौर पर...

RRB Group D Result 2019: आ गया वो वक्त जिसका था 2 करोड़ युवाओं को इंतजार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 22 Feb 2019 02:56 PM
ऐप पर पढ़ें

Railway RRB Group D Result 2019 update: वो समय आ गया है जिसका 1 करोड़ 80 लाख युवाओं को इंतजार था। आरआरबी ग्रुप डी परिणाम जारी होने वाले हैं। फरवरी अंत में आरआरबी ग्रुप डी परिणाम निश्चित तौर पर घोषित कर दिए जाएंगे। 28 फरवरी से 1 लाख 30 हजार पदों पर नई रेलवे भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वहीं असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) एवं टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी आंसर की के प्रति आपत्ति दर्ज करवाने की समयसीमा (21 फरवरी रात 11:59) भी खत्म हो गई है। अब ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी खत्म हो गई है। अब साफ है कि नतीजे  कुछेक दिनों में  या एक सप्ताह में भीतर कभी भी जारी हो सकते हैं।

इसके अलावा रेलवे भर्ती बोर्ड पर जल्द ही अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का भी शेड्यूल जारी किया जाएगा। साथ ही उसके एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। सितंबर से दिसंबर के बीच आयोजित हुई लिखित परीक्षा (सीबीटी) में क्वालिफाई करने वालों को ही पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। 

RRB Group D Result 2019: इन Direct Link से देख पाएंगे Group D Result

अभी तक आरआरबी की तरफ से कोई तिथि की घोषणा नहीं
एक रेलवे अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हम रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करने की बिल्कुल सटीक तिथि नहीं बता सकते, लेकिन रिजल्ट इस माह घोषित कर दिया जाएगा। इस माह रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी है। 

RRB Recruitment: रेलवे में 1,30,000 भर्तियां, देखें पद और तारीखें

आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार करीब 1 करोड़ 89 लाख परीक्षार्थी कर रहे हैं। पिछले साल फरवरी-मार्च माह के दौरान ही रेलवे ने ग्रुप डी के 63000 पदों पर भर्तियां निकाली थी। इन पदों पर सीबीटी भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक चली थी। अनुमान है कि एग्जाम देने वाले परीक्षार्थियों में से 1 फीसदी उम्मीदवारों को ही पीईटी के लिए क्वालिफाई घोषित करेगी।

RRC Group D 2019: ग्रुप डी की 1 लाख नई भर्तियां, जानें आवेदन शेड्यूल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें